1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहीं किरण खेर का सामने आया वीडियो, कहा - सभी का शुक्रिया

कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहीं किरण खेर का सामने आया वीडियो, कहा - सभी का शुक्रिया

बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर गायक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को उनके बेटे सिकंदर खेर की इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।  

Kirron Kher- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SIKANDER KHER कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहीं किरण खेर का सामने आया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उनके फैंस और शुभचिंतक उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते रहे हैं। हाल ही में उनके बेटे सिकंदर खेर के एक लाइव वीडियो के जरिए किरण खेर की एक झलक दिखाई है। किरण खेर के फैंस ने इस झलक को देखकर राहत की सांस ली है।

दरअसल, बीती शाम किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता अनुपम खेर और मां किरण खेर के साथ हैं। किरण खेर अपने लाइव वीडियो के दौरान नजर आईं। वह हमेशा की तरह मुस्कुराती हुई नजर आईं और दर्शकों को नमस्ते बोला। साथ ही उन्होंने कहा, ''सभी शुभचिंतकों और चाहने वालों का शुक्रिया।"  

वीडियो में किरण खेर ने सिकंदर को जल्दी शादी करने को भी कहा।

आपको यह भी बता दें कि इस साल अप्रैल में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए हमें बताया था कि किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं, यह एक तरह का ब्लड कैंसर है। इसके अलावा अनुपम खेर ने यह भी जिक्र किया था कि किरण खेर ने भी कोरोना की वैक्सीन ले ली है और बिल्कुल ठीक हैं।

Latest Bollywood News