A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: क्या आपने देखी सलमान खान की 'बीइंग ह्यूमैन' साइकिल?

VIDEO: क्या आपने देखी सलमान खान की 'बीइंग ह्यूमैन' साइकिल?

वर्ल्ड इन्वॉयरन्मेंट डे पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बीइंग ह्यूमैन साइकिल लॉन्च की है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है।

Salman cycle- India TV Hindi
Salman cycle

मुंबई:वर्ल्ड इन्वॉयरन्मेंट डे पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बीइंग ह्यूमैन साइकिल लॉन्च की है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। दो मिनट 29 सेकेंड के वीडियो में सलमान के साथ उनके भाई और फिल्म निर्माता अरबाज खान भी दिखाई दे रहे हैं।

सलमान अपनी फिटनेस प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं और फिट रहने के लिए उनकी सबसे पसंदीदा वर्जिश है साइकिलिंग। सलमान अक्सर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिख जाते हैं। अब सलमान ने अपने इस शौक को अपने प्रोफेशन से जोड़ दिया है।

Latest Bollywood News