A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने शेयर किया वीडियो, ओम पुरी चाहते थे ऐसी श्रद्धांजलि

सलमान ने शेयर किया वीडियो, ओम पुरी चाहते थे ऐसी श्रद्धांजलि

ओम पुरी के रूप में देश ने एक महान अभिनेता खो दिया है। शुक्रवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से भारत के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक ओम पुरी का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

Om Puri in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Om Puri in Aap Ki Adalat

मुंबई: ओम पुरी के रूप में देश ने एक महान अभिनेता खो दिया है। शुक्रवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से भारत के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक ओम पुरी का निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। एक बार इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'आप की अदालत' में रजत शर्मा को ओम पुरी ने बताया था कि जब कभी वह दुनिया से रुखसत हों और मीडिया उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहे तो कैसे दे। आप ओम पुरी को 'आप की अदालत' में शनिवार रात 10 बजे और रविवार सुबह 10 बजे के साथ-साथ रविवार रात 10 बजे देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

'आप की अदालत' में रजत शर्मा से ओम पुरी ने कहा था, 'मेरी जब ओबिच्युरी आप लोग दिखाएंगे न, तो उसमें ये सीन जरूर होगा, ओए चुप बे अर्जुन सिंह, ओए..ओए द्रौपदी तेरे अकेले की नहीं है, हम सब शेयरहोल्डर हैं।' दरअसल, यह डायलॉग ओम पुरी की शुरुआती फिल्मों में से एक 'जाने भी दो यारों' का है। यह फिल्म ओम पुरी की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। सलमान खान ने शुक्रवार की शाम इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत का' का यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया।

ओम पुरी अभी सलमान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में काम कर रहे थे। सलमान ने वीडियो शेयर करने के साथ कोई संदेश नहीं लिखा, लेकिन शायद वह ओम पुरी जैसे महान अभिनेता को इस तरह श्रद्धांजलि देना चाहते थे।

Latest Bollywood News