नई दिल्ली: अभिनेत्री विद्या बालन जो महिला प्रधान फिल्मों की नायिका के रूप में पहचानी जाती है । वह इस समय कई कलाकारों वाली फिल्म में काम करना नहीं चाहतीं। हालांकि विद्या पहले 'हे बेबी' और 'भूलभुलैया' जैसी कई कलाकारों वाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विद्या में कहा कि मैं इस समय कई कलाकारों वाली फिल्म में काम नहीं करना चाहती हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसी फिल्म करने में मजा आएगा, क्योंकि वहां एक समय पर कई कहानियां एक साथ चलती हैं।
विद्या बालन इस समय 'हमारी अधूरी कहानी' के प्रचार में जुटी हुई है । जिसमें विद्या के साथ सह-कलाकार अभिनेता इमरान हाशमी है।
'द डर्टी पिक्चर' और 'घनचक्कर' में इमरान के साथ काम कर चुकीं विद्या जल्द ही 'हमारी अधूरी कहानी' में उनके साथ फिर पर्दे पर नजर आएंगी।
विद्या नें कहा कि वह एक दूसरे पर भरोसा तीन फिल्मों में काम करने के बाद और मजबूत हुआ है। खासकर ऐसी फिल्म करने के बाद जिसके निर्देशक मोहित सूरी हैं। वह अपने कलाकारों को फिल्म के हर दृश्य को महसूस करने पर जोर देते हैं।
Latest Bollywood News