1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किस बात को लेकर इतनी हैरान हैं विद्या बालन

आखिर किस बात को लेकर इतनी हैरान हैं विद्या बालन

विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। विद्या का कहना है कि उनकी यह फिल्म बंटवारे के दौरान महिलाओं की स्थिति को दर्शाने वाली एक अनोखी कहानी है। फिल्म में विद्या...

vidya balan- India TV Hindi
vidya balan

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बेगम जान को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। विद्या का कहना है कि उनकी यह फिल्म बंटवारे के दौरान महिलाओं की स्थिति को दर्शाने वाली एक अनोखी कहानी है। फिल्म में विद्या भारत के बंटवारे की मार झेलनी वाली एक महिला की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी, जो एक वेश्यालय चलाती है। यह फिल्म निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म ‘राजकहानी’ का हिंदी रूपांतरण है।

फिल्म की कहानी एक वेश्यालय में रहने वाली कुछ महिलाओं के जीवन पर आधारित है जो बंटवारे के दौरान बनी नई नियंत्रण रेखा से खुद को भी बंटा पाती हैं। नई नियंत्रण रेखा से उनके आधे घर भारत और आधे घर पाकिस्तान में चले जाते हैं जिसके बाद वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ती हैं।

विद्या ने कहा, “हमें बंटवारे के बारे में जो भी जानकारी है वे बस पाठ्यपुस्तकों से ही मिली है। बंटवारे पर अधिक फिल्में नहीं हैं, विशेषकर महिलाओं पर कि उस दौरान उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा। इसलिए यह एक दिलचस्प कहानी है।“ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि जहां तक फिल्म की कहानी की बात है, इसमें कई भावनात्मक एवं मानसिक हिंसक पहलू दर्शाए गए हैं जो उनके लिए दृढ़तापूर्वक फिल्मा पाना काफी मुश्किल रहा।

हाल ही में फिल्म के पोस्टर जारी किए गए हैं, जिसे खूब वाहवाही हासिल हो रही है। ‘बेगम जान’ में नसीरूद्दीन शाह, ईला अरूण, पल्लवी शारदा, रजित कपूर, गौहर खान, आशीष विद्यार्थी, विवेक मुशरान और चंकी पांडे जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के बड़े पर्दे पर 14 अप्रैल को रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News