1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्युत जामवाल ने डिजाइनर नंदिता महतानी संग सगाई को किया कंफर्म, फैंस के बीच शेयर की तस्वीरें

विद्युत जामवाल ने डिजाइनर नंदिता महतानी संग सगाई को किया कंफर्म, फैंस के बीच शेयर की तस्वीरें

विद्युत जामवाल ने ट्विटर पर इंगेजमेंट की तारीख का जिक्र करते हुए रिंग की इमोजी को पोस्ट किया। अभिनेता ने नंदिता के साथ की दो तस्वीरों को शेयर भी किया है।

Vidyut Jamawal- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/VIDYUT JAMAWAL  विद्युत जामवाल ने डिजाइनर नंदिता महतानी संग सगाई की बात को किया कंफर्म, फैंस के बीच शेयर की तस्वीरें 

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है कि उन्होंने डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई कर ली है। उन्होंने ट्विटर पर इंगेजमेंट की तारीख का जिक्र करते हुए रिंग की इमोजी को पोस्ट किया। अभिनेता ने नंदिता के साथ की दो तस्वीरों को शेयर भी किया है। उन्होंने 1 सितंबर, 2021 का भी जिक्र किया है, जिस दिनों दोनों की इंगेजमेंट हुई।

बीते दिनों अभिनेता की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो नंदिता महतानी के साथ ताजमहल के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। इस फोटो में नंदिता के हाथ में रिंग देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। वहीं, नेहा धूपिया ने दोनों की फोटो शेयर कर उन्हें बधाई देते हुए इस खबर को कंफर्म किया। बहरहाल अब विद्युत की तरफ से भी इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

नेहा धूपिया ने विद्युत और नंदिता की फोटो इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर की थी। साथ में दिल वाला इमोजी बनाया और कैप्शन में लिखा- 'अब तक की सबसे अच्छी खबर। बधाई।'

नेहा धूपिया ने विद्युत जामवाल को दी थी बधाई

 बता दें कि विद्युत और नंदिता बीते शनिवार को आगरा पहुंचे थे। दोनों ने ताजमहल के दीदार किए और फोटोज क्लिक कराईं। इसी दौरान जिस तरीके से विद्युत ने नंदिता का हाथ थामा हुआ था और नंदिता के हाथ में रिंग दिखाई दे रही थी, उसे देखकर फैंस को ऐसा ही प्रतीत हो रहा कि उनकी सगाई हो गई है।

नंदिता एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के कपड़े डिजाइन किए हैं।  

Latest Bollywood News