1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पेलीचूपुल्लु' की सफलता विजय की अगली फिल्म को रिलीज से पहले किया हिट

'पेलीचूपुल्लु' की सफलता विजय की अगली फिल्म को रिलीज से पहले किया हिट

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय देवराकोंडा और अभिनेत्री रितू वर्मा के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'पेलीचूपुल्लु' को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई है। फिल्म में दोनों ही सितारों के किरदारों को भी पसंद किया जा रहा है।

vijay- India TV Hindi
vijay

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय देवराकोंडा और अभिनेत्री रितू वर्मा के अभिनय से सजी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'पेलीचूपुल्लु' को दर्शकों से खूब सराहना हासिल हुई है। फिल्म में दोनों ही सितारों के किरदारों को भी पसंद किया जा रहा है। अपनी इस फिल्म को शानदार सफलता मिलने के बार अब विजय अपनी अगली आगामी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराही गई तेलुगू रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पेलीचूपुल्लु' की सफलता ने विजय देवराकोंडा की अगली फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का भाव बढ़ा दिया है।

'अर्जुन रेड्डी' के निर्देशक संदीप वांगा ने बताया, " फिल्न 'पेलीचूपुल्लु' की सफलता ने इस फिल्म को अभी से हिट बना दिया है। हमें वितरकों की तरफ से फिल्म को खरीदने और रिलीज करने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, हमने किसी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है क्योंकि पहले मैं फिल्म पूरी करने का इच्छुक हूं। "

'पेलीचूपुल्लु' की सफलता से पड़ने वाले दबाव के बारे में उन्होंने कहा कि हाल ही में जब उन्होंने विजय के पिता से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि लोगों की फिल्म से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

हाल ही में इटली में शूट हुई फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की सड़कों और गलियों में भी होंगी। फिल्म में जिया शर्मा, संजय स्वरूप और गोपीनाथ भट भी हैं। विजय इस फिल्म में मेडिकल सर्जन की भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News