1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: अब इस फिल्म में दिखेंगे विजय, जन्मदिन के मौके पर हुआ ऐलान

Happy B’day: अब इस फिल्म में दिखेंगे विजय, जन्मदिन के मौके पर हुआ ऐलान

विजय की अगली फिल्मों को लेकर घोषणा कर दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक के साथ फिल्म के शीर्षक की भी घोषणा कर दी है। दरअसल विजय की इस फिल्म का नाम 'मर्सल' है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में...

vijay- India TV Hindi
vijay

चेन्नई: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय की अगली फिल्मों को लेकर घोषणा कर दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक के साथ फिल्म के शीर्षक की भी घोषणा कर दी है। दरअसल विजय की इस फिल्म का नाम 'मर्सल' है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा बुधवार को विजय के जन्मदिन के खास अवसर पर की पूर्व संध्या पर की गई। एक बयान में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ आधिकारिक शीर्षक की घोषणा की गई।

फिल्म के शीर्षक और पोस्टर के अलावा बुधवार की आधी रात को फिल्म का एक और जारी किया गया, जिसे विजय के लिए उनके जन्मदिन का तोहफा कहा जा रहा है। इस फिल्म में विजय और एटली दूसरी बार साथ कर रहे हैं। इससे पहले इनकी जोड़ी तमिल फिल्म 'थेरी' के लिए भी साथ आ चुकी है। OMG! कपिल के शो में अपने कॉमेडी शो का प्रमोशन करेंगे कृष्णा और सुनील ग्रोवर

इस फिल्म में विजय तीन भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देंगे, जो श्री थेंडल स्टूडियोज द्वारा निर्मित होगी। वह पंचायत मुखिया, डॉक्टर और जादूगर के तीन किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में संगीत ए.आर रहमान ने दिया है। इसमें विजय का अलावा नित्या मेनन, एस. जे. सूर्या, काजल अग्रवाल और सामन्था रूथ प्रभु भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं।

vijay

Latest Bollywood News