A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजय वर्मा एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ मां से मिलने के लिए भरी उड़ान

विजय वर्मा एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ मां से मिलने के लिए भरी उड़ान

 विजय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह विमान में मास्क और फेस शील्ड पहने हुए नजर आ रहे हैं। वह एक टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दिए, जिसमें नीना गुप्ता की एक कलाकृति नजर आ रही है।

विजय वर्मा- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- VIJAY VARMA विजय वर्मा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने शनिवार को अपनी मां से मिलने के लिए उड़ान भरी। अभिनेता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्होंने अपने घर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ी है। विजय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह विमान में मास्क और फेस शील्ड पहने हुए नजर आ रहे हैं। वह एक टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दिए, जिसमें नीना गुप्ता की तस्वीर बनी है।

उन्होंने कैप्शन में कहा, "मैं चला अपने घर, अपनी मां के पास। नीना गुप्ता जी को साथ में ले जा रहा हूं। ओके बाए मुंबई।"

विजय को हाल ही में जैकी श्रॉफ और राधिका आप्टे के साथ कॉमेडी वेब श्रृंखला ओके कंप्यूटर में देखा गया है। अभिनेता अगले महीनों में कई प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स  और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फॉलन शामिल हैं।

Latest Bollywood News