विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में पहुंचे शाहरुख, आमिर और माधुरी, यंग जनरेशन के सितारे भी आए नजर
बुधवार को मुंबई में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। अंतिम संस्कार में नदारद रहने वाले अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेता आमिर खान भी इस प्रार्थना सभा में पहु

विनोद खन्ना की दो शादियां हुईं, पहली शादी 1971 में गीतांजलि से हुई थी। गीतांजलि से दो बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हैं। ओशो के अनुनायी बनने के बाद परिवार से दूरी बन गई और उनकी पहली शादी टूट गई, फिर उन्होंने 1990 में कविता से शादी की, दूसरी शादी से उनके एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' से की थी, जिसमें वह नकारात्मक भूमिका में दिखे थे। कई फिल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक का किरदार निभाने के बाद 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फिल्म 'हम तुम और वो आई'।