नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की अस्थियां उनके बेटे साक्षी खन्ना ने हरिद्वार के हरकी पौड़ी गंगा में विसर्जित की। 27 अप्रैल को विनोद खन्ना का निधन हुआ था। शुक्रवार को विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना, बेटी श्रद्धा खन्ना और पत्नी कविता खन्ना और भाई विनोद खन्ना जौली ग्रांट एयरपोर्ट से हरिद्वार पहुंचा। सारे क्रियाकर्म विनोद के बेटे साक्षी खन्ना ने ही किए।
आपको बता दें विनोद खन्ना की दो शादियां हुईं, पहली शादी 1971 में गीतांजलि से हुई थी। गीतांजलि से दो बेटे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना हैं। ओशो के अनुनायी बनने के बाद परिवार से दूरी बन गई और उनकी पहली शादी टूट गई, फिर उन्होंने 1990 में कविता से शादी की, दूसरी शादी से उनके एक बेटा साक्षी और एक बेटी श्रद्धा हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' से की थी, जिसमें वह नकारात्मक भूमिका में दिखे थे। कई फिल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक का किरदार निभाने के बाद 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फिल्म 'हम तुम और वो आई'।
साल 1988 में विनोद खन्ना अपने पिता किशनचंद खन्ना की अस्थियां प्रवाहित करने भी हरिद्वार आए थे। अब उनकी अस्थियां भी हरिद्वार में ही विसर्जित की गईं।
Latest Bollywood News