1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने किया प्रेग्रेंसी का ऐलान, जनवरी में विरुष्का के घर आएगा नन्हा सदस्य

अनुष्का शर्मा ने किया प्रेग्रेंसी का ऐलान, जनवरी में विरुष्का के घर आएगा नन्हा सदस्य

अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM विराट कोहली-अनुष्का शर्मा 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। अनुष्का ने विराट संग तस्वीर शेयर की है जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है-अब हम तीन होने वाले हैं, जनवरी में तीसरा आ रहा है।

विराट कोहली ने भी यही तस्वीर सेम कैप्श के साथ शेयर की है। विराट और अनुष्का तस्वीर में मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। 

जैसे ही विरुष्का ने ये जानकारी शेयर की, सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। देखिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सानिया मिर्जा जैसे सितारों ने विरुष्का को बधाई दी है।

Image Source : INSTAGRAM- ANUSHKA SHARMAअनुष्का शर्मा ने किया प्रेग्रेंसी का ऐलान

विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब पसंद की गई थीं। फैन्स भी विरुष्का के लिए बेहद खुश हैं।

Latest Bollywood News