A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल की 'विश्वरूपम 2' के ट्रेलर को मिली वाहवाही

कमल की 'विश्वरूपम 2' के ट्रेलर को मिली वाहवाही

अभिनेता कमल हासन अभिनीत 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे आमिर खान व जूनियर एनटीआर की भी प्रशंसा मिली है। 'विश्वरूप 2' 10 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को कमल ने ही लिखा, निर्मित, निर्देशित किया है और साथ ही अभिनय भी किया है।

<p>विश्वरूपम</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI विश्वरूपम

मुंबई: अभिनेता कमल हासन अभिनीत 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और इसे आमिर खान व जूनियर एनटीआर की भी प्रशंसा मिली है। 'विश्वरूप 2' 10 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को कमल ने ही लिखा, निर्मित, निर्देशित किया है और साथ ही अभिनय भी किया है।

तमिल और हिंदी में शॉट हुई फिल्म 2013 की 'विश्वरूप' की सीक्वल है। यह तेलुगू में डब भी की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर तीनों भाषाओं में रिलीज किया गया है और इसे काफी सराहना मिल रही है। ट्रेलर को यूट्यूब और फेसबुक पर कुल 75 लाख बार देखा गया है।

आमिर ने ट्रेलर की सराहना करते हुए कहा, "प्यारे कमल सर, आपको और आपकी फिल्म की पूरी टीम को बधाई। शुभकामनाएं।" कमल की बेटी श्रुति हसन ने भी ट्रेलर की तारीफ में लिखा, "ट्रेलर बहुत उत्साहजनक है।"

Latest Bollywood News