A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक ओबेरॉय ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, अपील करते हुए कहा-'सुरक्षा में देरी न करें'

विवेक ओबेरॉय ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, अपील करते हुए कहा-'सुरक्षा में देरी न करें'

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने शनिवार को कोरना वैक्सीन की पहली डोज ली, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वाडियो के माध्यम से एक्टर से सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।

vivek oberoi gets vaccinated - India TV Hindi
Image Source : IANS कोरोना वैक्सीव लगवाते हुए विवेक ओबरॉय 

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय ने शनिवार को कोरना वैक्सीन की पहली डोज ली, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वाडियो के माध्यम से एक्टर से सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए विवेक ने लिखा- "कोविट-19 वैक्सीन की पहली खुराक। सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, हमारे वारियर्स को इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी से करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि वे अपनी सुरक्षा में देरी न करें और कृपया टीका लगवाएं। चलो एक साथ वायरस को हराएं।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही हॉरर थ्रिलर 'रोजी : द सैफरन चैप्टर' में नजर आएंगे, जो टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का स्क्रीन डेब्यू है। विशाल रंजन मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म गुरुग्राम की रोजी नामक एक महिला के अचानक लापता होने की वास्तविक घटना पर आधारित है, जो एक बीपीओ कंपनी में कर्मचारी थी।

(इनपुट-आईएएनएस) 

Latest Bollywood News