1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विवेक ओबरॉय के घर में सैंडलवुड ड्रग मामले में पड़ा छापा, साले आदित्य अल्वा के खिलाफ वारंट

विवेक ओबरॉय के घर में सैंडलवुड ड्रग मामले में पड़ा छापा, साले आदित्य अल्वा के खिलाफ वारंट

दोपहर एक बजे विवेक के मुंबई स्थित घर में बैंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर पहुंचे और छापेमारी शुरू की।

vivek oberoi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/VIVEKOBEROI विवेक ओबरॉय के घर में सैंडलवुड ड्रग मामले में पड़ा छापा

अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर सैंडलवुड ड्रग्स मामले में बैंगलुरू पुलिस ने छापा डाला है। दोपहर एक बजे विवेक के मुंबई स्थित घर में बैंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर पहुंचे और छापेमारी शुरू की। आपको बता दें, विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अल्वा के खिलाफ वारंट जारी हुआ है और वो फरार हैं।

विवेक ओबरॉय का घर मुंबई के जुहू में है और पुलिस को जानकारी मिली थी कि उनके फरार साले आदित्य अल्वा विवेक के घर में छुपे हैं, जिसके बाद आदित्य को ढूंढ़ने के लिए छापेमारी विवेक के घर पर हुई। बैंगलुरु पुलिस ने आदित्य अल्वा के घर पर भी तलाशी की। बता दें, आदित्य अल्वा विवेक की वाइफ के भाई हैं और पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। आदित्य पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लगा है। इसी केस में कन्नड़ की मशहूर एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी गिरफ्तार हुई हैं। 

रागिनी द्विवेदी चार सितंबर को गिरफ्तार हुई हैं। जिसके बाद उनका पहला डोप टेस्ट हुआ, जहां उन्होंने सैंपल को टैम्पर करने की भी कोशिश की। वहीं संजना गलरानी भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अरेस्ट हुई हैं। सैंडलवुड ड्रग मामले में कई हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं।

Latest Bollywood News