A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी ने बोला सनी देओल का फेमस डायलॉग, वीडियो हुआ वायरल

सनी लियोनी ने बोला सनी देओल का फेमस डायलॉग, वीडियो हुआ वायरल

सनी लियोनी हाल ही में एक इवेंट में गईं थी। जहां उन्होंने सनी देओल का फेमस डायलॉग बोला।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह सनी देओल का फेमस डायलॉग 'ये ढाई किलो का हाथ जब किसी पे पढ़ता है तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है' बोलती नजर आ रही हैं।

सनी लियोनी के कॉमेडी के अंदाज में यह डायलॉग बोलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। उनके डायलॉग बोलने के बाद ऑडियन्स में बैठे सभी लोग तालियां बजाने और हंसने लगते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी बॉलीवुड में कई डांस नंबर कर चुकी हैं। आखिरी बार वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के गाने बट्टियां बुझा दो में नजर आईं थी।

Latest Bollywood News