A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब तान्या शर्मा गरीब बच्चों के लिए बन गईं इंग्लिश टीचर

...जब तान्या शर्मा गरीब बच्चों के लिए बन गईं इंग्लिश टीचर

छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा तान्या शर्मा ने 27 सितंबर को अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। तान्या ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है।

tanya- India TV Hindi
tanya

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा तान्या शर्मा ने 27 सितंबर को अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। तान्या ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। आज वह उस मुकाम पर जहां घर-घर में उन्हें जाना जाता है। तान्या इस बार अपना जन्मदिन काफी अलग तरीके से मनाया है। उन्होंने जन्मदिन के इस खास मौके पर गरीब बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देते हुए उनके साथ समय बिताते हुए मनाया। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' में मीरा के किरदार में नजर आ रहीं अभिनेत्री तान्या मुंबई के एक अकादमी गईं, जहां गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है।

इसे भी पढ़े:-

तान्या ने अपने एक बयान में कहा, "अपने 21वें जन्मदिन पर मैं कुछ खास करना चाहती थी। इसलिए उनके साथ समय बिताने का फैसला किया, जिन्हें प्यार की जरूरत है। यहां बच्चों को देखकर मैं भावुक हो गई।"

उन्होंने कहा, "मैंने उनके साथ खेल खेले और उन्हें किताबें, स्कूल बैग, टिफिन और पैंसिल बॉक्स उपहार में दिए। आज (मंगलवार) के लिए मैं उनकी अंग्रेजी की शिक्षिका भी बनीं।"

इसके अलावा तान्या की अपने 'साथ निभाना साथिया' धारावाहिक के सह-कलाकारों के एक पार्टी के आयोजन की भी योजना है। इस धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'स्टार प्लस' पर होता है।

Latest Bollywood News