A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कौन है रोहमन शॉल जिन्हें सुष्मिता सेन कर रही हैं डेट?

जानिए कौन है रोहमन शॉल जिन्हें सुष्मिता सेन कर रही हैं डेट?

सुष्मिता ने रोहमन से शादी की खबरों को कोरी अफवाह बताया है लेकिन उनके साथ रिलेशनशिप की खबरों को सुष्मिता ने नहीं नकारा है।

<p>सुष्मिता सेन-रोहमन...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

नई दिल्ली: सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि सुष्मिता सेन जल्द ही रोहमन से शादी कर लेंगी। हालांकि सुष्मिता ने शादी की खबरों को कोरी अफवाह बताया है लेकिन उनके साथ रिलेशनशिप की खबरों को सुष्मिता ने नहीं नकारा है।

दिवाली के मौके पर सुष्मिता सेन ने रोहमन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, इस तस्वीर में रोहमन शॉल की बाहों में पूर्व मिस यूनिवर्स नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी दोनों गोद ली हुई बेटियां भी हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब पसंद किया गया। 

रोहमन दिवाली के मौके पर सुष्मिता की बेटियों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी नजर आए।

कौन हैं रोहमन शॉल?

4 जनवरी 1991 में पैदा हुए रोमन शॉल 2014 में मुंबई में शिफ्ट हुए। रोहमन यूपी के नोएडा के रहने वाले हैं। आपको बता दें, रोहमन मॉडल हैं और अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के कपड़े डिजाइन करने वाले सब्यसाची के लिए मॉडलिंग कर चुके हैं।

रोहमन का इंस्टाग्राम उनकी मॉडलिंग पिक्चर्स और वीडियोज से भरा है।

रोहमन गिटार बजाने के शौकीन हैं, इंस्टाग्राम पर उन्होंने गिटार बजाते हुए भी वीडियो शेयर किया है।

सुष्मिता सेन की गोद ली बेटी के साथ रोहमन एक वीडियो में म्यूजिक का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

रोहमन मॉडल हैं और उन्हें एक्सरसाइज का खूब शौक है लेकिन अपना ये शौक वो अकेले नहीं सुष्मिता के साथ पूरा करते हैं।

रोहमन को स्केचिंग का भी शौक है। ​खबरों के मुताबिक रोहमन और सुष्मिता की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी। दोनों कम वक्त में ही एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। 

 

Latest Bollywood News