1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रत्युषा ने क्यों लिखा – मरकर भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे

प्रत्युषा ने क्यों लिखा – मरकर भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे

प्रत्युषा के आखिरी व्हाट्सऐप मैसेज में यह लिखा पाया गया – मरकर भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे। इसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रत्युषा के आत्महत्या जैसे कदम उठाने के पीछे क्या वजह

Popular TV actress Pratusha took her life- India TV Hindi
Popular TV actress Pratusha took her life

प्रत्युषा के आखिरी व्हाट्सऐप मैसेज में यह लिखा पाया गया – मरकर भी तुझसे मुंह न मोड़ेंगे। इसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रत्युषा के आत्महत्या जैसे कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी? 24 साल की बेहद सफल टेलीविज़न अभिनेत्री प्रत्युषा बैनर्जी ने सुसाइड कर ली, यह जानकर सारा देश हैरान हो गया है। उनके लाखों प्रशंसक जानना चाहते हैं कि टेलीविज़न पर निभाए अपने किरदार से लाखों-करोड़ों महिलाओं को सम्मान के साथ जिंदगी जीने का पैग़ाम देने वाली इस अभिनेत्री को आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाना पड़ा।

मीडिया में आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि प्रत्युषा का एक दिन पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था। पुलिस प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रत्युषा एक बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुकी थीं।

प्रत्युषा बनर्जी ने बालिका वधू के साथ-साथ झलक दिखला जा 5, बिग बॉस 7, इतना करो न मुझे प्यार और कॉमेडी क्लासेस में भी काम किया था और फिलहाल ससुराल सिमर का में भी काम कर रही थीं। इसके अलावा सोनी टीवी के शो पावर कपल में वह राहुल के साथ नज़र आई थीं।

Latest Bollywood News