मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट सस्पेंस से भरी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। शाहरुख ने अपने हाथ की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें लिखा है ‘नॉट मी’। ऐसा लगता है ये इसलिए लिखा गया है ताकि डॉक्टर कन्फ्यूज न हों कि किस हाथ की सर्जरी होनी है।
ऐसा लगता है ये सुपरस्टार के सुपरक्यूट बेटे अबराम का काम है। शाहरुख ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘’मेरे बाएं कंधे की छोटी सी सर्जरी हुई है। इन लोगों ने मेरे दाहिए हाथ को इस तरह मार्क कर दिया है, जिससे कोई गलती की गुंजाइश ना हो। स्वीट।‘’
हालांकि शाहरुख ने ये नहीं बताया कि ये काम किसका है लेकिन हम सब जानते हैं कि अबराम मियां कितने क्यूट हैं और इसकी पूरी संभावना है कि ये काम उनका ही हो सकता है। शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि अबराम उनका फेवरिट पार्टनर है।
शाहरुख खान जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म देवानंद की सुपरहिट फिल्म ‘गाइड’ की रीमेक बताई जा रही है।
Latest Bollywood News