1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोपी बहू का कहना है कि महिलाएं सभी सिचुएशन संभाल सकती हैं

गोपी बहू का कहना है कि महिलाएं सभी सिचुएशन संभाल सकती हैं

देवोलीना ने कहा, "मुझे लगता है कि महिलाओं में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बुद्धिमत्ता होती है।''

devoleena bhattacharji- India TV Hindi
Image Source : PTI devoleena bhattacharji

मुंबई: छोटे पर्दे पर गोपी बहू के रूप में मशहूर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी का कहना है कि उन्हें महिलाओं की ताकत पर पूरा भरोसा है, देवोलीना ने कहना है कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं।

देवोलीना ने कहा, "मुझे लगता है कि महिलाओं में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बुद्धिमत्ता होती है। महिलाओं का देश की बेहतर अर्थव्यवस्था के साथ-साथ बेहतर समाज में पूरा योगदान होता है। फिर भी, कुछ लोग हमें कमजोर समझते हैं।"

उन्होंने कहा, "यह दुखद है कि महिलाओं को कैसे पीड़ित बनाया जाता है।"

Latest Bollywood News