1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘शाहरुख खान के साथ काम करके उनसे प्यार हो गया’

‘शाहरुख खान के साथ काम करके उनसे प्यार हो गया’

मुंबई: शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म करना सयानी गुप्ता के लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। अपनी पहली फिल्म 'मार्गरिटा, विथ अ स्ट्रॉ' के लिए क्रिटिक्स की बहुत तारीफें हासिल करने वाली

Sayani Gupta- India TV Hindi
Sayani Gupta

मुंबई: शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म करना सयानी गुप्ता के लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। अपनी पहली फिल्म 'मार्गरिटा, विथ अ स्ट्रॉ' के लिए क्रिटिक्स की बहुत तारीफें हासिल करने वाली सयानी कहती हैं कि वह अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम करना चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्हें क्षेत्रीय या दुनिया के सिनेमा में रुचि है? इस पर सयानी ने कहा, "मैं निश्चित रूप से अंतर्राष्ट्रीय फिल्में करना चाहती हूं और मेरा मानना है कि विश्व स्तर पर बाज़ार है। जहां तक क्षेत्रीय फिल्मों का विषय है, किसी ने भी मुझे इसके लिए नहीं कहा, पता नहीं क्यों।"

उन्होंने कहा, "मेरी मातृभाषा बांग्ला है और मैं स्थानीय भाषा में अच्छा काम चाहती हूं। मराठी फिल्में अच्छा कर रही हैं और उनके पास बहुत से शानदार कलाकार हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वे किसी बंगाली लड़की को लेंगे।" यह अभिनेत्री शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'फैन' में नजर आएंगी।

फिल्म में अपने किरदार के बारे में चर्चा किए बिना उन्होंने कहा, "शाहरुख खान के साथ काम करना मेरे लिए सपने का सच हो जाने जैसा है। उनके साथ काम करके मुझे उनसे प्यार हो गया और उनके साथ काम काफी मजेदार था।" मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फैन' इसी शुक्रवार को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

‘फैन’ को लेकर शाहरुख के फैंस हुए क्रेजी,जानिए फिल्‍म की दस खास बातें

 

 

 

Latest Bollywood News