नई दिल्ली युवाओं के दिलो का धड़कन सबके पसंदीदा बॉलीवुड रैपर हनी सिंह ने सभी को बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियाँ मनाते हैं। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है। यह रबी की फसल के पकने की खुशी का प्रतीक है।सिख इस त्योहार को सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं।हनी सिंह ने सभी खास कर पंजाब के लोगों को विशेष संदेश दिया है। इतना ही नही हनी सिंह ने ट्विटर पर भी सभी किसानो को वैसाखी की बधाई दी और साथ ही "जय जवान जय किसान" भी लिखा।
हनी सिंह इस त्योहार का जश्न अपने परिवार और दोस्त को साथ मिलकर मनाऐंगे। हनी सिंह,जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है। एक पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए है। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। उन्होंने 'हाई हील्स', 'ब्लू आइज', 'लुंगी डांस', 'डोप शोप', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बीट इन पार्टी एंथम्स' जैसी गीतों से सभी के दिल जीत लिए।
उनका हाल ही में रिलीज हुआ सुपरहिट गीत 'धीरे धीरे से मेंरी जि़न्दगी में आना' ट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। इसके साथ यह गीत यूट्यूब पर सर्वाधिक देखे जाने वाला पहला भारतीय गीत बन गया है।
इसे भी पढ़ें:
Latest Bollywood News