A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राइटर कनिका ढिल्लों ने पूछा, कब तक जेल में रहेंगी रिया चक्रवर्ती?

राइटर कनिका ढिल्लों ने पूछा, कब तक जेल में रहेंगी रिया चक्रवर्ती?

rhea chakraborty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- KANIKA RHEA राइटर कनिका ढिल्लों ने पूछा, कब तक जेल में रहेंगी रिया चक्रवर्ती?

मुंबई: लेखिका व पटकथा लेखिका कनिका ढिल्लों ने सोमवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के जेल में रहने को लेकर चिंता जताई। राष्ट्रीय महिला आयोग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए कनिका ने लिखा, "चूंकि साजिश का सिद्धांत खारिज हो चुका है, एक युवती अभी भी जेल में बंद है। सीबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई भी साजिश नहीं है ..ऐसे में कब तक और किस आरोप के तहत उन्हें जेल में रखा जा सकता है और जमानत से वंचित किया जा सकता है?? एनसीडब्ल्यू कृपया बताए।"

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने Y-सिक्योरिटी की मांग की

कनिका का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फॉरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है।

बता दें, सुशांत सिंह ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती, शोविक, सैमुएल मिरांडा और शितिज प्रसाद सहित 16 अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत मंगलवार को खत्म हो रही है। सभी आरोपियो को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं रिया चक्रवर्ती सहित 5 आरोपियों की जमानत पर भी हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित है।

Latest Bollywood News