1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘उरी’ के लिए मेकओवर के बाद अब सर्बिया रवाना होंगी यामी गौतम

‘उरी’ के लिए मेकओवर के बाद अब सर्बिया रवाना होंगी यामी गौतम

यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उरी' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में खबर आई है कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए सर्बिया जाएंगीं। प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, "यामी सर्बिया में शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए तैयार हैं।

Yami- India TV Hindi
Yami

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उरी' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में खबर आई है कि वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए सर्बिया जाएंगीं। प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, "यामी सर्बिया में शूटिंग के पहले शेड्यूल के लिए तैयार हैं। बता दें कि यामी अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। उन्होंने खास इसके लिए मेकओवर लिया है। अपने किरदार में बखूबी उतरने के लिए वह पहले से ज्यादा और भी फिट हो गई हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। जिसमें उनका न्यू हेयरकट दिख रहा था। फिल्म में यामी को एक खुफिया अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म में उनके अलावा विक्की कौशल भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

एक प्रवक्ता ने कहा, "वह अपने किरदार को लेकर बहुत उत्साहित है और इस किरदार में जान फूंकने के लिए वह बारीकियों पर काम कर रही है।" आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म सितंबर 2016 के 'उरी' हमले पर आधारित है। गौरतलब है कि 18 सितंबर, 2016 को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी के सैन्य शिविर पर हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे।

Latest Bollywood News