1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने चाय की चुस्कियों की खासियत बयां की

यामी गौतम ने चाय की चुस्कियों की खासियत बयां की

यामी गौतम ने चाय के चुस्कियों का आनंद लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है।

yami gautam- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/YAMIGAUTAM यामी गौतम

एक गर्मागर्म चाय की प्याली से इंसान का मूड फ्रेश हो जाता है और अभिनेत्री यामी गौतम ईमानदारी से इस बात को मानती हैं। मंगलवार को यामी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक छोटे से वीडियो क्लिप को साझा किया, जिसमें बालकनी में खड़ी होकर वह चाय पीती नजर आ रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में वह लिखती हैं, "चाय के शौकीन तेज आवाज में चुस्कियों के साथ इसे पीते हैं।" वीडियो में उन्हें भी ऐसे ही चाय का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है।

Image Source : INSTAGRAM/yamigautamयामी गौतम इंस्टाग्राम स्टोरी

अभिनय की बात करें, तो यामी फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' के वर्चुअल प्रोमोशन में व्यस्त हैं। पुनीत खन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें विक्रांत मेस्सी भी हैं। फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News