A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम: मॉडलिंग के अनुभव ने 'बाला' में मदद की

यामी गौतम: मॉडलिंग के अनुभव ने 'बाला' में मदद की

अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि एक मॉडल के तौर पर उनका निजी अनुभव आगामी फिल्म 'बाला' में उनकी भूमिका की बारीकियों को समझने में काम आया है।

Yami Gautam- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Yami Gautam

अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि एक मॉडल के तौर पर उनका निजी अनुभव आगामी फिल्म 'बाला' में उनकी भूमिका की बारीकियों को समझने में काम आया है। यामी फिल्म में मॉडल के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं लखनऊ की एक स्थानीय मॉडल के किरदार में नजर आऊंगी, जो अपने शहर में काफी लोकप्रिय है।"

यामी और उनकी आगामी फिल्म के किरदार में एक समानता है और वह है मॉडलिंग।

अपने किरदार के बारे में यामी ने कहा, "मेरा किरदार बाकी किरदारों से अलग है। ऐसा किरदार मैंने पहले नहीं निभाया। मॉडल के तौर पर मेरे निजी अनुभव ने फिल्म के किरदार की बारीकियों को समझने में काफी मदद की।"

'बदलापुर' के बाद फिल्म निर्माता दिनेश विजन के साथ यामी की यह दूसरी फिल्म है।

फिल्म में यामी के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे।

Also Read:

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की वजह से स्ट्रीट डांसर 3D की रिलीज़ डेट को बढ़ाया गया आगे?

कार्तिक आर्यन की टांग खिंचाई करती दिखीं सारा अली खान, हिमाचल प्रदेश से आया क्यूट वीडियो

Box Office Collection Kabir Singh Day 3: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर आग

Latest Bollywood News