1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए यामी गौतम को करनी पड़ रही हैं इस तरह की खास तैयारियां

'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए यामी गौतम को करनी पड़ रही हैं इस तरह की खास तैयारियां

यामी गौतम जल्द ही फिल्मकार श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' मे नजर आने वाली हैं। लेकिन फिल्म में अपनी भूमिका को शानदार दिखाने के लिए यामी खास इसके लिए काफी तैयारियां कर रही हैं।

Yami Gautam- India TV Hindi
Yami Gautam

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम जल्द ही फिल्मकार श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' मे नजर आने वाली हैं। लेकिन फिल्म में अपनी भूमिका को शानदार दिखाने के लिए यामी खास इसके लिए काफी तैयारियां कर रही हैं। बता दें कि फिल्म में यामी को एक वकील का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है, अब इसके लिए वह हिंदी साहित्य की सहायता ले रही हैं। हालांकि फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा नहीं होगा।

यामी ने एक बयान में कहा, "पर्दे पर मेरा किरदार ज्यादा नहीं है लेकिन वास्तव में इसने मेरी तैयारियों को ज्यादा रोमांचकारी बना दिया है। मैं अपनी बोली और भाषा पर काम कर रही हूं और इसके लिए हिंदी साहित्य से बेहतर स्रोत क्या हो सकता है।" उन्होंने कहा, "मैं श्री और अन्य कलाकारों के साथ अपनी तैयारियों की भी योजना बना रही हूं क्योंकि सभी के मिलकर काम करने पर ही बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।"

अपने किरदार को बेहतर समझने के लिए वह छोटे कस्बों के वकीलों से भी मिल रही हैं। इस हास्य फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। फिल्म में यामी के अलावा शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर को मुख्य किरदारों में देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News