1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करवाचौथ से पहले यामी गौतम ने पति आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, तस्वीर में लग रहीं खूबसूरत

करवाचौथ से पहले यामी गौतम ने पति आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, तस्वीर में लग रहीं खूबसूरत

यामी गौतम ने अपने चाहने वालों के बीच गोल्डन टेंपल विजिट की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह अपने पति आदित्य धर के साथ नजर आ रही हैं।

Yami Gautam - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/YAMI GAUTAM  करवाचौथ से पहले यामी गौतम ने पति आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, तस्वीर में लग रहीं खूबसूरत

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने हाल ही में अपने पति आदित्य धर के साथ शादी रचाई थी। ये कपल फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहा है। कपल अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताता नजर आ जाता है। एक बार फिर यामी और आदित्य साथ नजर आए हैं। करवाचौथ से कुछ दिन पहले दोनों अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने गए थे।

यामी और आदित्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बिंदी और चूड़ी के साथ पीच कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं उनके पति आदित्य धर ने कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया है। दो तस्वीरों की सीरीज में दोनों एक दूसरे के संग खुश नजर आ रहे हैं। 

यामी गौतम और फिल्म निर्माता आदित्य धर की शादी को चार महीने हो गए हैं। 4 जून को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर के साथ यामी गौतम ने शादी रचाई थी। बेहद निजी समारोह में दोनों ने एक दूसरे के संग सात फेरे लिए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी की डायरी एक पैक शेड्यूल के साथ भरी हुई है। उनकी लाइन-अप में 'ए थर्सडे', 'दसवी' और 'लॉस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेत्री अनिरुद्ध रॉय चौधरी की 'लॉस्ट' में एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगी।

Latest Bollywood News