A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Flash Back 2017: ये हैं वो फिल्मी सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

Flash Back 2017: ये हैं वो फिल्मी सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

वर्ष 2017 के खत्म होने में। लोग इस समय पूरी तरह से जश्न के मूड दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्मी हस्तियों की बात करें तो इंडस्ट्री में सितारे भी अपने नए साल की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी जो इस साल दुनिया को अलविदा कह गए।

Bollywood- India TV Hindi
Bollywood

नई दिल्ली: कुछ ही वक्त बचा है वर्ष 2017 के खत्म होने में। लोग इस समय पूरी तरह से जश्न के मूड दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्मी हस्तियों की बात करें तो इंडस्ट्री में सितारे भी अपने नए साल की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर सभी की आंखे उन हस्तियों को याद कर भी नम हो गई हैं, जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है। जहां इन दिनों इंडस्ट्री में नए कलाकारों के डेब्यू को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। वहीं कुछ हस्तियां ऐसी हैं जो हमेशा के लिए जिंदगी का सफर खत्म कर चुकी है। जिन्हें अब कभी वापस नहीं लाया जा सकता है, लेकिन ये हस्तियां हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।

शशि कपूर, ओम पुरी, और विनोद खन्ना जैसे सितारों ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो कभी नहीं भुलाए जा सकते। तो चलिए 2017 को अलविदा कहने से पहले एक नजर उन हस्तियों के पर डालते हैं, जो सभी की आंखों में आंसू छोड़कर चले गए।

ओम पुरी:- इंडस्ट्री ने इस साल की शुरुआत में ही दिग्गज अभिनेता ओम पुरी को खो दिया था। उनका देहांत 66 साल की उम्र में इसी साल 6 जनवरी को हो गया। वह आखिरी बार 2017 में ही रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान के साथ काम करते हुए नजर आए थे।

अगली स्लाइड में देखें और किन सितारों ने इस साल कह दिया अलविदा:-

Latest Bollywood News