साल 2018 में बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आईं, जिनकी सफलता की आशा सबको थी, लेकिन उन्होंने दर्शकों को निराश किया। तो कई ऐसी भी फिल्में आईं, जिनसे लोगों को कुछ खास उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन अपने अलग विषय के कारण वह लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गईं। जानिए इस साल की उन 5 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने न केवल दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर अपना दबदबा भी कायम किया।
स्त्री
सुपरनैचुरल-कॉमेडी और कम बजट में बनी फिल्म 'स्त्री' की कहानी ने सबको हैरान कर दिया। कम बजट में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.90 करोड़ रूपये की कमाई की। डर के माहौल में खुशी के मूड को बनाए रखना आसान नहीं है, लेकिन 'स्त्री' ऐसा करने में सफल रही।
अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'परमाणु' साल 1998 में राजस्थान के पोखरण में भारतीय आर्मी द्वारा किए गए परमाणु टेस्ट पर आधारित थी। फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। डायना पेंटी का भी फिल्म में छोटा सा रोल था। रिलीज से पहले यह फिल्म पैसों के विवाद में फंस गई थी, लेकिन कई कोशिशों के बाद यह फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों के दिल पर जादू चलाने में कामयाब हुई।