A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ये रिश्ते हैं प्यार के' के एक्टर शहीर शेख, रुचिका कपूर को कर रहे हैं डेट, शेयर की तस्वीरें

'ये रिश्ते हैं प्यार के' के एक्टर शहीर शेख, रुचिका कपूर को कर रहे हैं डेट, शेयर की तस्वीरें

रुचिका कपूर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं।

shaheer sheikh, शहीर कपूर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- SHAHEER SHEIKH शहीर शेख, रुचिका कपूर

सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अबीर राजवंश का रोल निभाने वाले एक्टर शहीर शेख, रुचिका कपूर के साथ रिश्ते में हैं। बता दें, रुचिका कपूर एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। कपल ने कभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि या खंडन नहीं किया था। मगर शहीर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रुचिका की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें एक प्यारा सा कैप्शन था।

इन फोटोज में रुचिका अपने घुंघराले बालों में नजर आ रही हैं, रुचिका नीले रंग की डेनिम मिडी ड्रेस और सफेद स्नीकर्स पहने हुए दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में जहां उन्होंने अपने चेहरे को अपने बालों से छिपाया हुआ है वहीं दूसरी फोटो में उनका चेहरा नजर आ रहा है।

इससे पहले यह अफवाह थी कि शहीर अपनी कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की सह-कलाकार एरिका फर्नांडीस को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि कभी नहीं की। 

एक इंटरव्यू में शहीर शेख ने कहा- "मेरे माता-पिता ने हर चीज़ की कोशिश की है, फोटो दिखाते हैं, लेकिन मुझे यह एक बार याद है जब मैं अपनी बहन के साथ खरीदारी कर रहा था, और एक लड़की मुझसे मॉल में मिली, जो मेरी माँ ने चुपके से मेरे लिए देख रखी थी।" माता-पिता, जो वर्तमान में मुंबई में हैं, और मेरे घर बसाने के पीछे पड़े हैं, उन्होंने कसम खाई है कि जब तक मेरी शादी नहीं होगी वे घर वापस नहीं जाएंगे। । "

Latest Bollywood News