A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. YGF chapter 2: 6 महीने की बेटी के पिता केजीएफ स्टार यश बनने जा रहे हैं दूसरी बार पिता, नन्हीं आर्या ने किया अनाउंस

YGF chapter 2: 6 महीने की बेटी के पिता केजीएफ स्टार यश बनने जा रहे हैं दूसरी बार पिता, नन्हीं आर्या ने किया अनाउंस

6 महीने की बच्ची के माता-पिता यश और राधिका दूसरा बार माता-पिता बनने वाले हैं।

<p>YGF chapter 2</p>- India TV Hindi
YGF chapter 2

हाल ही में अपनी 6 महीने की बेटी आर्या का नाम अनाउंस करने वाले केजीएफ स्टार यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने अपने फैंस को एक सरप्राइज से चौंका दिया। दोनों एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। यश ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी आर्या की तस्वीरों के साथ बड़े ही मजेदार तरीके से इस बात की घोषणा की।

वीडियो में प्यारी आर्या कई सारे पोज देती दिख रही है, उसकी तस्वीरों के साथ टेक्स्ट लिखे हुए हैं, जिससे इस बात की जानकारी दी गई कि वो बड़ी बहन बनने वाली है। वीडियो में लिखा है- सभी को हेलो। मैं आर्या, और आप सब विश्वास नहीं करेंगे जो मैंने अभी सुना। वो कह रहे हैं कि मेरे डैड के पास स्पीड है लेकिन ये? एक मिनट रुकिए, ये बहुत जल्दी नहीं है? या बहुत देर हो गई ये घोषणा करने में? लेकिन मैं बहुत खुश हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि आप भी बहुत खुश होंगे। मेरे माता-पिता दूसरे बच्चे को ला रहे हैं। रुको... इसका मतलब मुझे अपने खिलौने शेयर करने पड़ेंगे? चलो कोई बात नहीं... स्वैग से करेंगे उसका स्वागत। - आर्या यश।


केजीएफ- चैप्टर वन में नजर आ चुके एक्टर यश ने हाल ही में अपनी बेटी के नामकरण का वीडियो शेयर किया था। यश और राधिका पिछले साल दिसंबर में ही माता-पिता बने हैं।


6 साल यश को डेट करने के बाद एक्ट्रेस राधिका ने 2016 में यश से शादी की है। दोनों ने साथ में 4 फिल्मों में काम किया है। काम की बात करें तो यश केजीएफ- चैप्टर 2 की तैयारी कर रहे हैं।

Also Read:

First look: विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में आएंगे नज़र, मेघना गुलजार करेंगी डायरेक्ट

दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नज़र

एक्ट्रेस-डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में निधन

 

Latest Bollywood News

Related Video