1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Yoga Day 2021: हाथों में चूड़ा पहने यामी गौतम ने किया 'सूर्य नमस्कार', योग दिवस पर शेयर किया ये खास वीडियो

Yoga Day 2021: हाथों में चूड़ा पहने यामी गौतम ने किया 'सूर्य नमस्कार', योग दिवस पर शेयर किया ये खास वीडियो

यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सूर्य नमस्कार करती दिखाई दे रही हैं।

योग दिवस पर यामी गौतम ने किया सूर्य नमस्कार- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: YAMI GAUTAM योग दिवस पर यामी गौतम ने किया सूर्य नमस्कार

आज 21 जून को विश्व भर में इंटरनेशनल योग दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास दिन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने ना सिर्फ योग करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, बल्कि फैंस को योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित भी किया। हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी 'सूर्य नमस्कार' किया। 

हाथों में चूड़ा पहने नई-नवेली दुल्हन यामी गौतम ने अपना वीडियो शेयर किया है। वो खूबसूरत वादियों में सूर्य नमस्कार कर रही हैं। उन्होंने वीडियो कैप्शन में लिखा है- 'रेडिएट पॉजिटिविटी। #InternationalYogaDay'

#InternationalYogaDay: आलिया भट्ट-सारा अली खान ने किया योग, इन सेलेब्स ने भी दिया फैंस को फिट रहने का फॉर्मूला

आपको बता दें , यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया था। साल 2019 में आई फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर और यामी गौतम ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक प्राइवेट शादी की। 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए, उन्होंने लिखा: "हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमने आज एक अंतरंग विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। बहुत ही निजी लोग होने के नाते, हमने इस खुशी के अवसर को अपने परिवार के साथ मनाया।"

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने शादी के बाद प्री और पोस्ट वेडिंग की ढेरों तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर मे जन्मीं और चंडीगढ़ में पली-बढ़ीं यामी गौतम आने वाली फिल्म ‘दसवी’ में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। दिल्ली के रहने वाले धर इस समय ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पर काम कर रहे हैं और इसमें उनके साथ ‘उरी’ में काम कर चुके विक्की कौशल भी होंगे। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News