मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घोषणा की कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भुवन ने लिखा, "बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही। टेस्ट के नतीजे आ गए हैं और मैं कोविड -19 से संक्रमित हो गया हूं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की।
Image Source : Instagram/BHUVAM BAMBhuvan Bam
भुवन ने लिखा, "इस वायरस को हल्के में मत लेना, मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज करते रहो और सामाजिक दूरी का पालन करो।"
शहनाज गिल का रेट्रो लुक तो सिद्धार्थ शुक्ला ने इस अंदाज में कराया फोटोशूट, देखें तस्वीरें
Image Source : Instagram/BHUVAM BAMBhuvan Bam
इस 26 वर्षीय यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइंस' से प्रसिद्धि हासिल की थी। वाइंस बनाने के अलावा वह गाना भी गाते हैं। 'हीर-रांझा', 'सफर' और 'बस में'- ये उनके कुछ ट्रैक हैं।
Latest Bollywood News