सलमान खान ने साल 2010 में 'वीर' फिल्म से ज़रीन खान को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
Zareen Khan and Salman Khan
मुंबई: बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को लॉन्च किया है। इनमें एक्ट्रेस ज़रीन खान (Zareen Khan) का नाम बी शामिल है, जिन्होंने 'भाईजान' के साथ 'वीर' फिल्म में काम किया था। ज़रीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ज़रीन से जब पूछा गया कि वह अपने बारे में कौन सी अफवाह उड़ते देखना चाहती हैं तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वह चाहेंगी कि सलमान के साथ उनकी शादी की अफवाह उड़े।
गौरतलब है कि सलमान की गर्लफ्रेंड और शादी को लेकर तमाम अकटलें लगाई जाती रही हैं। ऐसे में सलमान और ज़रीन को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सलमान इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि सोनाक्षी को भी सलमान ने ही बॉलीवुड में एंट्री दिलाई थी। इस फिल्म के अलावा सलमान 'इंशाअल्लाह' में भी दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।