1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' के 10 साल, आइकॉनिक पलों की फिल्म में हुई थी बारिश, इन 5 सीन्स ने प्रभास को बनाया पैन इंडिया सुपरस्टार

'बाहुबली' के 10 साल, आइकॉनिक पलों की फिल्म में हुई थी बारिश, इन 5 सीन्स ने प्रभास को बनाया पैन इंडिया सुपरस्टार

'बाहुबली' की रिलीज को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। फिल्म के 5 आइकॉनिक और यादगार सीन हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो प्रभास को पैन इंडिया स्टार बनाने में मददगार रहे।

Baahubali - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कटप्पा और बाहुबली।

पैन इंडिया की पहली सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' आज भी लोगों के लिए एक यादगार अनुभव है। इस फिल्म को लोग आज भी देख लेते हैं। फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद है कि इसके हर किरदार लोगों को फेवरेट बन गए हैं, चाहे वो शिवगामी देवी हो या भल्लादेव या फिर कटप्पा, हर एक की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी फिल्म ने प्रभास को सुपरस्टार का दर्जा दिला दिया। उनकी एक्टिंग की तारीफ करते आज भी लोग नहीं थकते हैं। इसलिए ही हम फिल्म के कई यादगार सीन लेकर आए हैं, जिन्होंने प्रभास को कई आइकॉनिक पल दिए हैं।

शिवलिंग उठाने वाला सीन

ये सीन सिर्फ बाहुबलि की ताकत नहीं, उसकी सच्ची भक्ति को भी दिखाता है। जब प्रभास शिवलिंग को उठाते हैं, तब उनके चेहरे पर जो जिद, आस्था और लगन दिखती है, वो सीधा दिल को छू जाता है। ऐसा सीन पहली बार बॉलीवुड में पिकचराइज किया गया था। पहले कभी नहीं देखा गया था, आज भी इसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

ऊंचे झरने की चढ़ाई का सीन

जब शिवुडु (प्रभास) ऊंचे झरने पर चढ़ाई करता है, वो सीन अब भी लोगों के जेहन में ताजा है। जैसे-जैसे वो ऊपर बढ़ता है, उसकी हिम्मत और जज्बा साफ दिखता है। ये सीन उसकी जिद, जोश और साहसी सोच को बखूबी दर्शाता है।

Image Source : Instagramप्रभास।

कोमाराम से लड़ाई का सीन

ये सीन वाकई दमदार था! जब प्रभास ने कोमाराम जनजाति से भिड़ते हुए अकेले ही सबको धूल चटा दी, तो बस वहीं से लग गया था कि ये सिर्फ कोई आम योद्धा नहीं, बल्कि असली बाहुबली है। उसकी आंखों में जो गुस्सा और जोश दिखा, और जिस अंदाज़ में वो लड़ रहा था, वो सीन ही बता गया कि एक महान योद्धा का उदय हो चुका है।

झरने के पास का रोमांस

इस सीन में एक अलग ही रंग था। जहां एक तरफ युद्ध और जोश दिखा था, वहीं यहां प्रभास ने शिवुडु के भोलेपन और अवंतिका के लिए जागती मोहब्बत को बड़े ही प्यारे अंदाज़ में निभाया। झरने के किनारे का ये रोमांटिक सीन दर्शकों के दिल में बस गया। प्रभास और तमन्ना की केमिस्ट्री ने इस पल को और भी खास बना दिया, इसलिए ये सीन फैंस का फेवरेट बन गया।

क्लाइमैक्स सीन

यह आइकॉनिक सीन दर्शकों को सन्न कर गया था। जब बाहुबली ने कटप्पा की वफ़ादारी पर सवाल उठाया, तब प्रभास ने जो दर्द, भावनाएं और विश्वासघात का एहसास दिखाया, उसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। यह एक बेहद प्रभावशाली पल था, जिसने फिल्म के मूल संघर्ष को बखूबी दर्शाया और दर्शकों को जवाब जानने के लिए बेचैन कर दिया।

Latest Bollywood News