A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 2018 की फ्लॉप कल्ट, री-रिलीज के बाद बनी ब्लॉकबस्टर, अब आएगा सीक्वल, खलनायक की रेस में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी

2018 की फ्लॉप कल्ट, री-रिलीज के बाद बनी ब्लॉकबस्टर, अब आएगा सीक्वल, खलनायक की रेस में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी

साल 2018 में एक फिल्म रिलीज हुई जिसे दर्शक नहीं मिले, फिर ये फिल्म ओटीटी पर आई और कल्ट का दर्जा हासिल कर ली। इस फिल्म को जब री-रिलीज किया गया तो इसने कमाई के नए मायने सेट किए। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसके लिए विलेन तय किया जा रहा है।

nawazuddin akshaye khanna- India TV Hindi Image Source : NAWAZUDDIN INSTA, STILL FROM DHURANDHAR नवाजुद्दीन सिद्दी और अक्षय खन्ना।

'तुम्बाड 2' को लेकर चर्चा तब से और भी ज्यादा बढ़ गई है जब से एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने प्रोड्यूसर डॉ जयंतीलाल गड्डा की 'पेन स्टूडियोज' के साथ हाथ मिलाया है। 'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी भव्य फिल्में बनाने वाले इस स्टूडियो के जुड़ने से इंडस्ट्री में इसे अभी से सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। ​2018 में रिलीज हुई 'तुम्बाड' धीरे-धीरे एक कल्ट फिल्म बन गई। 2024 में इसके दोबारा रिलीज होने से इसकी साख और भी मजबूत हुई और लालच, पौराणिक कथाओं और साइकोलॉजिकल हॉरर की इस डरावनी दुनिया से नए दर्शक भी जुड़े। 

फिल्म में नजर आ सकते हैं ये सितारे

अब इस साल की शुरुआत में फ्लोर पर जाने वाली इस फिल्म के साथ मेकर्स उस डार्क यूनिवर्स को और ज्यादा बड़ा करने की तैयारी में हैं, जिसने इंडियन फैंटेसी-हॉरर की परिभाषा ही बदल दी थी। इस बढ़ती हुई एक्साइटमेंट के बीच इंडस्ट्री में चल रही नई चर्चाओं से संकेत मिल रहे हैं कि इस सीक्वल का विलेन कास्टिंग के मामले में एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ''तुम्बाड 2' की कहानी में एक दमदार विलेन का रोल बहुत अहम है। टीम इस सीक्वल को एक बहुत ही गहरे और खौफनाक नेगेटिव लीड के साथ अगले लेवल पर ले जाना चाहती है। फिलहाल अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इन दो नामों पर चर्चा चल रही है। ग्रे शेड वाले और अनप्रेडिक्टेबल किरदारों को निभाने की उनकी काबिलियत उन्हें 'तुम्बाड' की दुनिया के लिए एक बेहतरीन पसंद बनाती है।'

क्या है मेकर्स की सोच?

​सूत्र के मुताबिक, 'मेकर्स का आइडिया एक ऐसा विलेन लाने का है जो न सिर्फ डरावना हो, बल्कि उसके किरदार की अपनी एक अलग गहराई हो, कोई ऐसा जो इंटेंसिटी और गहराई के मामले में सोहुम के किरदार को बराबर की टक्कर दे सके।' सोहम शाह के लिए, 'तुम्बाड 2' सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, बल्कि उस सिनेमैटिक यूनिवर्स का विस्तार है जिसे उन्होंने सालों तक बड़े प्यार से संजोया है। अपने बैनर 'सोहुम शाह फिल्म्स' के तहत एक्टर और प्रोड्यूसर, दोनों भूमिकाओं में वो इस फिल्म की पौराणिक गहराई और उस खास माहौल को बचाए रखने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं, जिसने पहली फिल्म को एक मिसाल बनाया था। पेन स्टूडियोज के साथ उनका यह हाथ मिलाना उनके विजन को एक बड़े लेवल पर ले जाने का संकेत है, जहां क्रिएटिविटी को जबरदस्त प्रोडक्शन का साथ मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

माथे पर चंदन, गले में कंठी, सादगी भरे अंदाज में अनुष्का-विराट, अकाय के जन्मदिन पर लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

Latest Bollywood News