1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 24 साल की हसीना का ट्रोलिंग पर छलका दर्द, छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग, बोलीं- 'डर लगता था'

24 साल की हसीना का ट्रोलिंग पर छलका दर्द, छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग, बोलीं- 'डर लगता था'

श्रीलीला ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में ट्रोलिंग के कारण बहुत ज्यादा परेशान हुई थीं और एक्टिंग छोड़ने का भी सोच लिया था। इस पर राशि खन्ना ने कहा कि लोग अक्सर 'क्लिकबेट' के लिए ही चीजें पोस्ट करते हैं।

sreeleela- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SREELEELA14 श्रीलीला

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला हाल ही में पवन कल्याण और राशि खन्ना के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आई थीं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को कड़ी टक्कर दे रही है। 24 साल की इस एक्ट्रेस ने अब अपनी लाइफ को लेकर हैरान करने वाले खुलासा किए हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और यह भी बताया कि ट्रोलिंग ने उन्हें किस हद तक परेशान कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने फिल्में छोड़ने के बारे में भी सोच लिया था।

ट्रोलर्स पर श्रीलीला

सुमा कनकलता के शो 'चाट शो द रील फ्लेवर' में बात करते हुए, श्रीलीला और राशि खन्ना से पूछा गया कि क्या ट्रोलर्स उन्हें परेशान करते हैं? इस पर श्रीलीला ने कहा, 'जब मैंने इस इंडस्ट्री में शुरुआत की थी तब मुझे बहुत बुरा लगता था। मुझे इतना बुरा लगता था कि मैं रो पड़ती थी। मैंने अपनी मां से भी कहा था कि मुझे नहीं लगता कि मैं यह सब कर पाऊंगी। क्या मुझे वापस स्कूल या कॉलेज चले जाना चाहिए? मैं बहुत ज्यादा सेंसिटिव थी, लेकिन अब मुझ पर इन बातों का कोई असर नहीं होता।'

राशि खन्ना का बयान वायरल

इसके अलावा, एक्ट्रेस राशि ने कहा कि उन्हें अब भी थोड़ा बहुत बुरा लगता है, क्योंकि ट्रोलिंग अब और भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से दिक्कत है कि लोग बिना सच जाने ही किसी के बारे में अपनी राय बना लेते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने इतने लंबे समय में अपनी जो छवि बनाई है.. मुझे बस इस बात का डर लगता है कि वो बर्बाद न हो।' हालांकि, श्रीलीला ने कहा कि उनका मानना ​​है कि आज के जमाने के लोग पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार हैं। सोशल मीडिया पर राशी का बयान चर्चा में है। श्रीलीला ने आगे कहा, 'लेकिन मुझे लगता है कि आज के लोगों की अपनी समझ है। इसलिए, जब वे कोई नेगेटिव चीज भी देखते हैं तो वे थोड़ा सोचते हैं।' राशि ने उनकी बात पर जोर देते हुए कहा, 'हालांकि, लोग सिर्फ क्लिकबेट के लिए कुछ भी लिख देते हैं।'

श्रीलीला का वर्कफ्रंट

श्रीलीला बॉलीवुड में अनुराग बसु की एक फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस फिल्म में वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। वह तमिल में धनुष की आने वाली नई फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं।

फर्जी 2 से फिर धमाका करेंगी राशी खन्ना

राशि खन्ना के पास शाहिद कपूर के साथ 'फर्जी 2' है। इसके अलावा, उनके पास तमिल में 'रॉडी एंड कंपनी' है और हिंदी में 'तलाखों में एक', 'ब्रिज' और अनीस बज्मी की एक अनटाइटल फिल्म भी रिलीज के लिए कतार में है।

ये भी पढे़ं-

जब टूट चुके थे विवेक ओबेरॉय, जिंदगी लगने लगी बेकार, मां के एक सवाल ने दिखाई नई राह

Rohit Shetty Firing Case में 14वां आरोपी गोलू पंडित गिरफ्तार, कल कोर्ट में होगी पेशी

Latest Bollywood News