1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर का सालों पुराना रोमांटिक गाना, आज भी है लोगों का पसंदीदा, देव आनंद और साधना की जोड़ी ने बनाया दिया यादगार

लता मंगेशकर का सालों पुराना रोमांटिक गाना, आज भी है लोगों का पसंदीदा, देव आनंद और साधना की जोड़ी ने बनाया दिया यादगार

रीमेक और रीमिक्स गानों के इस दौर में भी कई पुराने गीत ऐसे हैं, जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। इस रोमांटिक गाने में देव आनंद और साधना है। लता मंगेशकर की आवाज में गाया हुआ यह गाना 64 साल से लोगों की जुबान पर बना हुआ है।

Actress Sadhana- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM SHEMAROO FILMI GAANE YT एक्ट्रेस साधना

दम मारो दम, पल पल दिल के पास, रश्के कमर और चुनरी चुनरी जैसे गानों के ओरिजिनल वर्जन आज भी अपने धून, शब्दों और बंया करने के तरीके के लिए पसंद किए जाते हैं। ऐसे में कई बार इन सुपरहिट गानों का रीमेक्स भी बनाता है, लेकिन लोगों को पसंद नहीं आता है। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर वन' का पॉपुलर गाना 'चुनरी चुनरी' भी 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए रीक्रिएट किया गया था, जो किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है। दूसरी ओर हिंदी सिनेमा के कुछ गाने इतने बेहतरीन है कि उन्हें कभी भी सुना जाता है। आज हम उसी सदाबहार गाने के बारे में बात कर रहे हैं। ये रोमांटिक गाना देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया है।

लता मंगेशकर की आवाज ने इस गाने को बनाया यादगार

आज के दौर में जो भी गाने रिलीज हो रहे हैं, उनमें से कुछ ही लोगों को याद रहते हैं। लेकिन आज हम उस पुराने रोमांटिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी हर लाइन आपके दिल को छू जाएगी। इस गाने का नाम है 'तेरा मेरा प्यार अमर'। इस गाने में प्यार से जुड़े इमोशंस, मधुर संगीत, खूबसूरत शाम और चांद दिखाया गया है, जिसका हर सीन आपकी आंखों में बस जाएगा। यही वजह है कि कई दशक बीत जाने के बाद भी ये गाने लोगों की प्लेलिस्ट का में अपनी जगह बनाए हुए है, जिसे लोग 64 साल से सुनते आ रहे हैं। ये गाना आप शेमारू फिल्मी गाने पर सुन सकते हैं, जिसका रनटाइम 3 मिनट 54 सकेंड है।

लता मंगेशकर ने गाए 3 हिट गाने

1962 में रिलीज हुई फिल्म 'असली नकली' में तेरा मेरा प्यार अमर गाना है। इस फिल्म के कई गाने आज भी लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए लता मंगेशकर ने दो और गाने गाए थे, जो आज भी फेमस है। 'लाख छुपाओ छुप ना सकेगा' और 'तुझे जीवन की डोर से' है। 'असली नकली' फिल्म का निर्माण एल बी लछमन और एल बी ठाकुर ने किया था। फिल्म का निर्देशन हृषिकेश मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली और आप इसे ओटीटी पर प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

ये भी पढे़ं-

12 जून को 'भारत भाग्य विधाता' और 'मै वापस आऊंगा' में होगा क्लैश, कंगना रनौत और इम्तियाज में होगी टक्कर?

मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर की तस्वीर, देख फैंस हुए परेशान

Latest Bollywood News