1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 14 की उम्र में अधेड़ उम्र के आदमी ब्याह दी गई थी एक्ट्रेस, 450 फिल्मों में किया काम, 35 में हुई दर्दनाक मौत

14 की उम्र में अधेड़ उम्र के आदमी ब्याह दी गई थी एक्ट्रेस, 450 फिल्मों में किया काम, 35 में हुई दर्दनाक मौत

70 से 90 के दशक के बीच फिल्मी दुनिया में एक नाम के खूब चर्चे रहे और ये नाम था सिल्क स्मिता, जो दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस और लोकप्रिय बोल्ड एक्ट्रेस और डांसर थीं। उन्होंने 70 से 90 के दशक के बीच तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा की 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

silk smitha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@CHANDRIKARAVI सिल्क स्मिता।

आज के समय में फिल्मी दुनिया में कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें बोल्ड सीन से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, कुछ सालों पहले तक फिल्मी दुनिया एक दम अलग थी। 70-80 और यहां तक कि 90 के दशक तक भी अभिनेत्रियां अपनी इमेज को लेकर काफी सजग थीं और बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन देने से हिचकिचाती थीं। इसी दौर में एक एक्ट्रेस ऐसी थी, जिसने अपने बोल्ड अवतार से सबको चौंका दिया था। बड़े पर्दे पर अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से इस एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्दों से भरी रही। हम बात कर रहे हैं दक्षिण भारत की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की, जिनकी सितंबर 1996 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जब भी साउथ की बोल्ड अभिनेत्रियों की चर्चा होती है तो सिल्क स्मिता का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव और दर्दों से भरी रही। 

बचपन में ही छूटा स्कूल

सिल्क स्मिता का जन्म एक तेलुगु परिवार में हुआ था और उनका असली नाम विजयालक्ष्मी वाडलापति था। फिल्मी दुनिया में एंट्री के बाद उन्हें सिल्क स्मिता नाम मिला और फिर वह इसी नाम से पहचानी गईं। सिल्क स्मिता का परिवार आंध्र प्रदेश के कोव्वाली नाम के गांव में रहता था और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। ऐसे में सिल्क स्मिता के परिवार ने चौथी के बाद ही उनकी पढ़ाई छुड़वा दी। उस दौरान वह सिर्फ 10 साल की थीं। फिर 14 की उम्र में परिवार ने एक अधेड़ उम्र के शख्स से उनकी शादी करा दी। इस शादी में सिल्क स्मिता ने काफी यातनाएं झेलीं और फिर उन्होंने ये शादी तोड़ दी।

हिंसक शादी से बचकर मौसी के साथ पहुंचीं चेन्नई

सिल्क स्मिता को अपनी शादी में काफी मारपीट सहनी पड़ी। ऐसे में उन्होंने इस हिंसक शादी से बाहर निकलने का फैसला लिया और ये एक ऐसा फैसला था जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। पति और परिवार को छोड़ने के बाद सिल्क स्मिता अपनी मौसी के साथ चेन्नई चली गईं। यहां उन्होंने एक टच-अप आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और फिर धीरे-धीरे फिल्मों में कुछ छोटे-मोटे किरदार निभाना शुरू कर दिया।

फिल्मों में कैसे मिली एंट्री?

सिल्क स्मिता एक बार किसी काम से चेन्नई के मशहूर एवीएम स्टूडियो के पास मौजूद आटा चक्की पर गईं, तभी उस दौर के मशहूर डायरेक्टर, दिवंगत विनु चक्रवर्ती की उन पर नजर पड़ी। उन्होंने सिल्क को अपनी फिल्म में काम देने का फैसला किया। विनु चक्रवर्ती ने सिल्क स्मिता के लिए एक्टिंग, डांसिंग की खास क्लासेंस अरेंज कीं। फिर अभिनेत्री ने 'इनाये थेडी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सिल्क स्मिता अपनी बोल्ड एक्टिंग और इंटीमेट सीन्स के चलते तेजी से मशहूर होती गईं और आइकॉनिक फिल्म 'मूंद्रु मुगम' से खास पहचान हासिल की। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम किया था। 80 से लेकर 90 के दशक तक, सिल्क स्मिता की लोकप्रियता अपने चरम पर थी और हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने को बेताब रहता था।

एक्ट्रेस का दुखद अंत

सिल्क स्मिता ने अपने करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन निजी जिंदगी में प्यार की कमी हमेशा खलती रही। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में कई असफल रिश्ते देखे, जिसका असर उनके करियर पर भी हुआ और वह डिप्रेशन में डूब गईं। एक तरफ पर्सनल लाइफ की मुश्किलें और टूटे दिल का दर्द और दूसरी तरफ करियर ढलान पर था। इसी बीच एक ऐसी खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया। 23 सितंबर, 1996 को सिल्क स्मिता अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिलीं। हालांकि, आज भी उनकी मौत पर सस्पेंस बरकरार है और कई तरह के सवाल बने हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर 2' में रणवीर ने लिया दीपिका का बदला? यूजर्स ने ढूंढ निकाला 19 साल पुराना कनेक्शन, जानकर चकरा जाएगा दिमाग

Latest Bollywood News