1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक-दूजे के हुए आदर जैन-अलेखा आडवाणी, कपल ने Kiss करते हुए दिए पोज, वीडियो हुआ वायरल

एक-दूजे के हुए आदर जैन-अलेखा आडवाणी, कपल ने Kiss करते हुए दिए पोज, वीडियो हुआ वायरल

आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों का शादी के बाद का पहला वीडियो सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आदर और अलेखा ने इस साल की शुरुआत में गोवा में ईसाई तौर तरीके से विवाह किया था। अब इसी कपल ने मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी।

Aadar Jain- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI आदर जैन-अलेखा आडवाणी

करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 21 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की, जिसमें कपूर खानदान के कई सदस्य के साथ-साथ इंडस्ट्री के स्टार्स भी शामिल हुए। अब न्यूली वेड कपल की शादी के बाद का पहला वीडियो सामने आ गया है, जिसमें दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस बीच, अब आदर जैन का अलेखा आडवाणी को किस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कपल ने गोवा में इसी साल की शुरुआत में शादी की थी और आदर जैन और अलेखा ने अब मुंबई में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई।

आदर जैन-अलेखा आडवाणी का किसिंग वीडियो

आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में पब्लिक के सामने आए। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते देखा गया। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी के कई वीडियो और फोटो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी का एक किसिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें आदर अपनी पत्नी के माथे को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पोज देते वक्त यह नया नवेला कपल एक-दूसरे के साथ जमकर रोमांटिक फोटो खिंचवाते नजर आए।

आदर जैन-अलेखा का शादी के बाद पहला लुक

अपनी शादी में आदर जैन ने क्रीम कलर की शेरवानी में पहनी थी, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ, उन्होंने मैचिंग साफा और पन्ना हार पहना था। वहीं अलेखा आडवाणी शादी के लिए लाल रंग के जोड़े में सजी-धजी थीं। उन्होंने गोल्डन कढ़ाई वाला लाल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत गहने पहने थे। अलेखा ने अपने लुक को हार, मैचिंग झुमके, लाल चुनरी और लाल चूड़ा से पूरा किया। आदर ने सितंबर 2023 में समंदर किनारे अलेखा को प्रपोज किया था। उन्होंने नवंबर 2023 में सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया था। बता दें कि अलेखा से पहले आदर, एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे।

Latest Bollywood News