A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैंटा संग झूम रही थीं आराध्या, किंग खान के बेटे ने भी दिया साथ, स्वैग वाली परफॉर्मेंस देखते रहे ऐश्वर्या-अभिषेक

सैंटा संग झूम रही थीं आराध्या, किंग खान के बेटे ने भी दिया साथ, स्वैग वाली परफॉर्मेंस देखते रहे ऐश्वर्या-अभिषेक

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन धूरूबाई अंबानी स्कूल में आयोजित हुए एनुअल फंक्शन में शामिल हुए। इस दौरान अपनी बेटी आराध्या की दमदार परफॉर्मेंस को एक टक देखते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Aaradhya bachchan, abram khan, Aishwarya rai, Abhishek bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आराध्या बच्चन, अबराम, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन 17 सालों से बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ी हैं। तमाम अफवाहों के बीच भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ है। उनकी प्रेम कहानी ने प्रशंसकों को यह विश्वास दिलाया कि अफवाहें चाहे जो भी हों लेकिन प्यार कभी कम नहीं होता है और असल जिंदगी में खुश रहना संभव है। तलाक की अफवाहों के बीच अब दोनों फिर साथ नजर आने लगे हैं। हाल में ही दोनों एक साथ धीरूबाई अंबानी स्कूल में आयोजित हुए एनुअल फंक्शन में शिरकत किए। इस दौरान अमिताभ बच्चन भी दोनों के साथ नजर आए। बच्चन परिवार अपनी लाडली बेटी आराध्या को सपोर्ट करने के लिए पहुंचा था। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी की परफॉर्मेंस खूब एंजॉय की। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

कैसा है वीडियो?

सामने आए इस वीडियो में आराध्या बच्चन अपने साथियों के साथ मिलकर दमदार परफॉर्मेंस दे रही हैं। आराध्या बच्चन के साथ शाहरुख खान के लाडले बेटे अबराम भी नजर आ रहे हैं। आराध्या के साथ एक बच्चा सैंटा के रूप में भी दिख रहा है। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि आराध्या साथ में नजर आ रहे बच्चों की ग्रैनी का रोल निभा रही हैं, जो बच्चों को सैंटा के बारे में बता रही हैं। इस दौरान उन्हें क्रिस्मस कैरल गाते भी सुना जा सकता है। वो सैंटा के साथ और बाकी बच्चों के साथ डांस भी करती हैं। आराध्या के मम्मी, पापा और दादा उन्हें परफॉर्म करते देखते दिखे। दर्शकों के बीच बैठे अमिताभ बच्चन अपनी पलकें भी नहीं झपका सके। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक अपने फोन पर बेटी की परफॉर्मेंस रिकॉर्ड करते नजर आए। 

यहां देखें वीडियो 

लोगों का रिएक्शन

स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही आराध्या ने रेड आउटफिट कैरी किया है। वो पूरी तरह से क्रिस्मस थीम में रंगी दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप और हैवी हेयरस्टाइल भी बनाई है। वहीं अबराम व्हाइट प्लेसूट में दिख रहे हैं। याद दिला दें, बीते साल भी दोनों ने इस तरह प्ले में परफॉर्म किया था। उसकी झलकियां भी काफी वायरल हुई थीं। आराध्या और अबराम के इस प्ले की झलक भी अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि दोनों ही बच्चे अपने पेरेंट्स की तरह काफी टैलेंटेड हैं। एक शख्स ने आराध्या के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। वहीं एक शख्स ने कहा कि अबराम काफी ज्यादा क्यूट हैं।

Latest Bollywood News