'आशिकी' बॉलीवुड की वो फिल्म है, जिसकी कास्ट, रोमांटिक कहानी से लेकर गाने तक, सबकुछ बहुत खास है। इसके हर किरदार को लोगों से बहुत प्यार मिला है, जिन्हें लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। इसके मशहूर गाने आज भी सभी के प्लेलिस्ट में शामिल हैं। 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लीड कास्ट को रातों-रात स्टार बना दिया था। इसकी पूरी स्टार कास्ट 36 साल बाद बिल्कुल बदल चुकी है। इसी बीच, फिल्म के लीड एक्टर राहुल रॉय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हाथों में सूटकेस थामे मुंबई के वर्सोवा में नजर आए। उनके फैंस के लिए भी उन्हें एक नजर में पहचानना मुश्किल था।
आशिकी एक्टर का 36 साल में इतना बदला लुक
राहुल रॉय को वर्सोवा से गुजरते हुए देखा गया। उनके पास एक बैकपैक और भारी सामान था। 90 के दशक के इस एक्टर का लुक 36 साल में पूरी तरह से बदल गया है। वायरल वीडियो में एक्टर क्रीम कलर की टी-शर्ट और डेनिम जींस पहने दिखाई दिए। लंबे बाल और चश्मा लगाए एक्टर अपनी धुन में नजर आ रहे हैं। उनका यह बदलाव देख कुछ लोग उन्हें एक नजर में पहचान ही नहीं पाए।
महेश भट्ट की फिल्म ने बना दिया स्टार
राहुल रॉय ने 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' में मुख्य भूमिका निभाई थी। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा में राहुल और अनु की कहानी दिखाई है। इस फिल्म से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को जबरदस्त नेम-फेम मिला। हालांकि, आज वह भले ही किसी फिल्म में दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन एक वक्त था जब वह बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शुमार थे। इसमें राहुल रॉय के अलावा अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी, अवतार गिल, टॉम ऑल्टर, रीमा लागू, होमी वाडिया, मुश्ताक खान और जावेद खान भी अहम किरदारों में नजर आए थे।
आशिकी का बॉक्स ऑफिस
इस फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार ने T-Series Films के बैनर तले किया था, जबकि इसका स्क्रीनप्ले रॉबिन भट्ट और आकाश खुराना ने लिखा था। 2 घंटे 32 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 6.3 रटिंग मिली थी। महज 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 5 करोड़ का कारोबार किया था।
ये भी पढे़ं-
मशहूर टीवी एक्टर का कैंसर से निधन, सीमा जी नायर ने जताया दुख, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
'कपिल शर्मा शो' में दादी बन एक्टर को मिली शोहरत, क्यों अचानक हुआ गायब? बताई वजह
Latest Bollywood News