1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आना जरूरी है', पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर पहुंचा एक्टर, हाथों में तख्तियां लिए सड़क पर दिखे लोग

'आना जरूरी है', पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर पहुंचा एक्टर, हाथों में तख्तियां लिए सड़क पर दिखे लोग

कश्मीर की पहलगाम घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद अब बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी यहां पहुंचे हैं। अतुल कुलकर्णी ने यहां से कश्मीर की वर्तमान हालातों की झलकियां भी दिखाई हैं।

Atul Kulkarni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अतुल कुलकर्णी

बीते 22 अप्रैल को कश्मीर की पहलगाम घाटी में आतंकी हमला हुआ और 26 लोगों की मौत हो गई। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बन गए हैं। इस हमले के बाद कश्मीर से पर्यटकों की भगदड़ देखने को मिली थी लेकिन अब हालात सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के एक्टर भी इस आतंकी हमले के बाद कश्मीर पहुंचे हैं। इस एक्टर ने यहां पहुंचकर कश्मीर की झलकियां दिखाई हैं और लिखा कि आना जरूरी है। इसके साथ ही कश्मीर की सड़कों पर आतंकी हमले के विरोध में हाथों में तख्तियां लिए लोग भी नजर आए हैं। इस एक्टर का नाम है अतुल कुलकर्णी और इन दिनों कश्मीर की वादियों में पहुंचे हैं। 

कश्मीर की दिखाई झलकियां

अभिषेक बच्चन के साथ दिल्ली-6 और 2 दर्जन से ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अतुल कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अतुल पहले मुंबई से कश्मीर की फ्लाइट पकड़ते हैं। फ्लाइट की कुछ तस्वीरों के साथ यहां पहुंचते ही वादी के वर्तमान हालातों का जायजा भी फैन्स के साथ शेयर करते हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अतुल ने लिखा 'आना जरूरी है'। ये बात इसका प्रतीक है कि आतंकी हमलों से देश डरने वाला नहीं है कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा। वहीं यहां हुए आतंकी हमले के बाद से लोकल के लोगों में भी रोष देखने को मिला है। जिसमें गलियों पर इस हमले के विरोध में लोग मार्च निकालते दिखे और हाथों में तख्तियां लिए नजर आए। 

फिर से कश्मीर का रुख करने लगे हैं लोग

बता दें कि आतंकी हमले के बाद पर्यटकों के बीच भगदड़ मच गई थी और यहां से लगातार लोग वापस लौट रहे थे। यहां एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ देखने को मिली थी और लोग अपने घर लौटना चाहते थे। यहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम की घाटी में घूमने आए लोगों पर धर्म पूछकर गोली मार दी थी। इसके बाद से पूरे देश में आतंकियों और इन्हें पालने वाले देश पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है। लेकिन अब सरकार इस आतंकी हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। वहीं अब घाटी का माहौल भी धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। पर्यटकों को एक बार फिर से यहां जाने की हिम्मत लौट रही है। बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी ने भी इसका सबूत दिया है। 

हाथों में तख्तियां लेकर विरोध करते दिखे लोग

अतुल कुलकर्णी ने कश्मीर पहुंचकर यहां के वर्तमान हालात की झलकियां भी दिखाई हैं। अतुल की फोटो और वीडियो में दिख रहा है कि कश्मीर के लोकल लोग इस आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं और हाथों में तख्तियां लेकर मार्च निकाल रहे हैं। अब कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं और सेना की भारी तैनाती है। यहां सरकार सुरक्षा को लेकर भी तगड़े कदम उठा रही है। इस हमले ने देश को गुस्से से भर  दिया है। इस हमले के जवाब में भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। 

Latest Bollywood News