A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन-अक्षय कुमार की फिल्मों का विलेन, एक्टिंग छोड़ पकड़ी दीन की राह, बना मौलाना, अब पहचानना मुश्किल

अजय देवगन-अक्षय कुमार की फिल्मों का विलेन, एक्टिंग छोड़ पकड़ी दीन की राह, बना मौलाना, अब पहचानना मुश्किल

बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने आगे चलकर फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। एक्टिंग छोड़कर कोई बिजनेसमैन बन गया तो किसी ने दीन की राह चुन ली। अजय देवगन के 'फूल और कांटे' में रॉकी का किरदार निभाने वाले एक्टर ने भी कुछ ऐसा ही किया।

Arif Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आरिफ खान।

अजय देवगन ने 1991 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' थी। अजय देवगन की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस मधू, अमरीश पुरी और अरुणा ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आए। इस फिल्म में एक और एक्टर दिखाई दिया था, जो अब एक्टिंग छोड़कर दीन की राह पकड़ चुका है। हम बात कर रहे हैं फूल और कांटे में रॉकी का किरदार निभाने वाले एक्टर आरिफ खान की। आरिफ खान ने सालों पहले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। उन्होंने ये तब किया जब उन्हें एहसास हुआ कि वह एक्टिंग ही नहीं बल्कि किसी और काम के लिए दुनिया में आए हैं।

अजय देवगन के साथ किया डेब्यू

अजय देवगन की ही तरह 'फूल और कांटे' आरिफ खान की भी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में ऑडियंस ने उन्हें खूब पंसद किया। इसके बाद वह 'मोहरा', 'दिलजले' और 'वीरगति' जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल में नजर आए और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, कुछ ही सालों में आरिफ खान ने एक्टिंग जगत को अलविदा कह दिया। उन्होंने 2024 में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पूरी जिंदगी बदल गई और जबरदस्त नेम-फेम के बावजूद उन्होंने एक्टर से मौलाना बनने का फैसला ले लिया।

फिल्मों से क्यों मोड़ा मुंह?

आरिफ खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा- 'आप लोगों ने 1991 में रिलीज हुई मेरी फिल्म फूल और कांटे देखी होगी। ये मेरी और अजय की पहली फिल्म थी। मैं तब 23 साल का था। भरपूर जवानी थी और इसके बाद मैंने 14-15 और फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया। इज्जत, दौलत-शोहरत वाली जिंदगी हो गई थी। लेकिन, बाद में मुझे अल्लाह ने हिदायत वाला रास्ता बताया। मेरी जिंदगी बदल गई। जिंदगी में तब्दीली आई और आज मैं यहां हूं।'

ट्रेवल कंपनी भी चलाते हैं आरिफ खान

बता दें, फिल्मों से दूर होने के बाद अब आरिफ खान एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी काम कर रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो पर गौर किया जाए तो वह 'पानी कम चाय' के फाउंडर हैं और एके टूर एंड ट्रैवल्स नाम की एक ट्रैवल कंपनी भी चलाते हैं। एक्टिंग छोड़ने के बाद आरिफ मुंबई नगरी छोड़कर बेंगलुरु में रहने लगे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ मोटिवेशनल कोट्स और बातें शेयर करते रहते हैं। आरिफ खान के फिल्मी करियर की बात करें तो ये ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने जिन भी फिल्मों में काम किया या जो भी किरदार निभाए,वह यादगार साहित हुए।

Image Source : Instagramकभी ऐसे दिखते थे आरिफ खान।

सुपरहिट थी फूल और कांटे

बता दें, फूल और कांटे 22 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी और साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश बी पटेल थे। फिल्म में अजय देवगन और मधू लीड रोल में नजर आए थे, जिन्हें काफी पसंद किया गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फूल और कांटे ढाई करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड 11.50 करोड़ कमाए थे।

Latest Bollywood News