A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना कैफ ने बदली अपनी इंस्टाग्राम डिस्प्ले तस्वीर

विक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना कैफ ने बदली अपनी इंस्टाग्राम डिस्प्ले तस्वीर

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे, इस दौरान परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे।

Katrina Kaif- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHAM KAUSHAL विक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना कैफ ने बदली अपनी इंस्टाग्राम डिस्प्ले तस्वीर

Highlights

  • कैटरीना कौफ-विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे
  • दोनों कलाकारों ने एक बार फिर से अपने काम की शुरूआत कर दी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लगातार अपनी शादी की तस्वीरों के जरिए लोगों का दिल जीत रहे हैं। दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे। इन दिनों इस कपल की शादी की तस्वीरों की भरमार है। शादी से पहले की कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्री-वेडिंग तस्वीरें भी आने लगी हैं। अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम की डिस्प्ले पिक्चर बदल दी है। हाल ही में कैटरीना कैफ ने अपनी और विक्की के खास दिन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें तस्वीर

Image Source : INSTAGRAM/Katrina Kaifविक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना कैफ ने बदली अपनी इंस्टाग्राम डिस्प्ले तस्वीर

शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के करीबियों की तरफ से लगातार प्यारे मैसेज आ रहे हैं। शादी के तुरंत बाद विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने कैटरीना कैफ के लिए 'वेलकम भाभी' लिख कर प्यारा सा नोट लिखा था।  

वहीं विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने भी अपनी बहू और बेटे की तस्वीर को शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा। जिसमें लिखा था, "एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान से भरा रिश्ता। भगवान, माता-पिता और लाखों शुभचिंतकों के आशीर्वाद के लिए सभी का आभार।"

जिस तस्वीर को शाम कौशल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें विक्की-कैटरीना, सब्यसाची की तरफ से डिजाइन किए गए आउट में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।  

बता दें एक स्टंट डायरेक्टर के तौर पर शाम कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ एक्शन थ्रिलर 'फैंटम' में काम किया है।

Latest Bollywood News