A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की बिगड़ने लगी हवा तो बॉलीवुड सितारों की बढ़ी चिंता, वीर दास के बाद इस एक्ट्रेस ने भी कही बड़ी बात

मुंबई की बिगड़ने लगी हवा तो बॉलीवुड सितारों की बढ़ी चिंता, वीर दास के बाद इस एक्ट्रेस ने भी कही बड़ी बात

मुंबई में हवा की क्वालिटी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। अब इसको लेकर बॉलीवुड सितारे भी चिंतित होने लगे हैं। कॉमेडियन और एक्टर वीर दास के बाद अब सोनम कपूर ने भी इसको लेकर चिंता जाहिर की है।

Vir das- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM वीर दास

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता की खबरें तो आए दिन मीडिया में बनी रहती हैं। लेकिन अब मुंबई में भी एयर क्वालिटी लगातार गिरती जा रही है। मुंबई में बीते कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है और 2 मार्च को एक्यूआई 142 पार कर गया है। यहां लगातार बिगड़ती हवा को लेकर बॉलीवुड सितारे भी अब चिंतित होने लगे हैं। बीते रोज कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने मुंबई के एयरपॉल्यूशन को लेकर कमेंट किया था। अब इसको लेकर सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मुंबई की गिरती एयर क्वालिटी को लेकर चिंता जताई है। 

सोनम कपूर ने जताई चिंता

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने मुंबई के एयरपॉल्यूशन को लेकर चिंता जाहिर की है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें सोनम ने लिखा, 'मैं शायद साल के 15 दिन ऐसे ही सिगरेट पियूं। बाकी के दिनों में मैं मुंबई की जहरीली हवा में सांस ले रही हूं। आज मुंबई माल्बोरो लाइट (सिगरेट का नाम) बन गया है।' सोनम कपूर ने मुंबई की हवा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर ने मुंबई के एयर पॉल्यूशन को लेकर बात की है। इससे पहले भी कई बार सोनम कपूर इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं। बीते 2 साल पहले 2023 में भी सोनम कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें सोनम ने लिखा, 'मुंबई में गाड़ी चलाना कष्टदायक है। जुहू से बैंडस्टैंड तक पहुंचने में मुझे एक घंटा लगा। हर जगह बहुत अधिक निर्माण और खुदाई। प्रदूषण छत से होता है। क्या हो रहा है।'

वीर दास ने भी पॉल्यूशन को लेकर कही थी बात

अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास ने एक बार फिर मुंबई के बिगड़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताई है। इस बार उन्होंने शहर में सांस लेने और सिगरेट पीने के बीच तीखी तुलना की है। अपने नवीनतम सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने गंभीर वास्तविकता पर प्रकाश डालते हुए लिखा, 'मैं साल में शायद पंद्रह दिन सामाजिक रूप से सिगरेट पीऊंगा। शेष दिनों में मैं एक सांस लेने वाला मुंबईकर हूं। वही स्वाद। आज मुंबई एक मार्लबोरो लाइट थी।' उनका पोस्ट तब आया है जब मुंबई में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिसका मुख्य कारण चल रहे निर्माण और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं हैं।

Latest Bollywood News