A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूके में नई फिल्म की शूटिंग में जुटे अहान पांडे, सेट से लीक हुईं फोटोज, साथ दिखी ये खूबसूरत हसीना

यूके में नई फिल्म की शूटिंग में जुटे अहान पांडे, सेट से लीक हुईं फोटोज, साथ दिखी ये खूबसूरत हसीना

'सैयारा' की शानदार सफलता के बाद अहान पांडे अब अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। अहान बर्मिंघम में अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके वीडियो वीडियो वायरल हो गए हैं। हाल ही में लीक हुए वीडियो में अहान को एक गाने की शूटिंग करते देखा जा सकता है।

ahaan panday- India TV Hindi
Image Source : X/@MANMOHONA अहान पांडे, शरवरी वाघ।

अहान पांडे 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद से लगातार चर्चा में हैं। सैयारा के बाद अब अभिनेता अपनी नई फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। अहान बर्मिंघम में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद, फैंस अहान को नई फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं। अहान, अली अब्बास जफर के साथ उनकी अगली फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी। ये एक एक्शन-रोमांस होगी, जिसके एक गाने के लिए अहान, शरवरी के साथ ब्रिटेन के बर्मिंघम में शूटिंग कर रहे हैं, जिसके सेट से कई वीडियो लीक हुए हैं।

नई फिल्म की शूटिंग में जुटे अहान

कुछ दिन पहले ही अहान और शरवरी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों शानदार लुक में नजर आए थे। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अहान रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो में अहान पांडे को आराम से टहलते देखा जा सकता है और साथ ही साथ एक गाने पर लिप-सिंक करते हुए लग रहे हैं। वीडियो में वह काले रंग की टी-शर्ट, मैचिंग लेदर जैकेट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं।

अहान-शरवरी दिखे साथ

एक अन्य वायरल क्लिप में अहान और शरवरी वाघ को एक भव्य सेट पर शूटिंग करते देखा जा सकता है। शूटिंग लोकेशन में एक विशाल क्रिसमस ट्री है और दोनों कलाकार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके इर्द-गिर्द कृत्रिम बर्फबारी के जरिए रोमांटिक माहौल सेट किया गया है। उनके चारों तरफ अन्य कलाकार, म्यूजिक कंपोजर नजर आ रहे हैं।

अहान-शरवरी की अपकमिंग फिल्म

अहान पांडे और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म के टाइटल का ऐलान अभी नहीं किया गया है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं  और इसे वाईआरएफ का समर्थन प्राप्त है। अहान पांडे ने 'सैयारा' में रोमांटिक भूमिका के जरिए दर्शकों का दिल जीता था और अब अगली फिल्म में एक बिल्कुल अलग रूप में नजर आएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अहान एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ेंः OTT Releases This Week: 'गुल्लक 5' से लेकर 'धुरंधर' तक, इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, सस्पेंस और कॉमेडी से होगा महाब्लास्ट

Latest Bollywood News