1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बेपरवाह' हुए अहान पांडे, अनीत पड्डा के बाद अब शरवरी वाघ संग फरमाएंगे इश्क, जारी हुआ नई फिल्म का पोस्टर

'बेपरवाह' हुए अहान पांडे, अनीत पड्डा के बाद अब शरवरी वाघ संग फरमाएंगे इश्क, जारी हुआ नई फिल्म का पोस्टर

'सैयारा' की सफलता के बाद अहान पांडे फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। अब अहान, अली अब्बास जफर के की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'बेपरवाह' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अहान पांडे के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी।

ahaan panday- India TV Hindi
Image Source : X/@YRF अहान पांडे, शरवरी वाघ की नई फिल्म 'बेपरवाह' का पोस्टर जारी।

चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे ने 2025 में बॉलीवुड में ऐसी एंट्री मारी की पूरी इंडस्ट्री हिल गई। अहान पांडे ने मोहित सूरी की 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में थीं और दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब करीब 1 साल के बाद अहान पांडे फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाके के लिए तैयार हैं। अहान, अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम 'बेपरवाह' है। इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। 'बेपरवाह' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। सोमवार को, फ़िल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

कब रिलीज होगी शरवरी वाघ अहान पांडे की फिल्म

शरवरी वाघ और अहान पांडे स्टारर 'बेपरवाह' 26 मार्च 2027 को गुड फ्राइडे के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। YRF के आधिकारिक X हैंडल ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार में बेखौफ... बेपरवाह 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में।' जैसे ही मेकर्स ने नई फिल्म का ऐलान किया, अहान पांडे के उन फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई, जो उनकी नई फिल्म के इंतजार में थे। कई ने फिल्म के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है।

'बेपरवाह' के पहले पोस्टर में क्या है?

अपकमिंग फिल्म के पोस्टर में अहान पांडे लेदर जैकेट और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में बंदूक है और चेहरे और हाथ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। जबकि शरवरी के हाथों में गिटार है। दोनों सनसेट में साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने उनके चेहरे नहीं दिखाए हैं। पोस्टर में दोनों का चेहरा छुपा हुआ है। चर्चा है कि अहान और शरवरी के अलावा, इस फिल्म में बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी, प्लॉट और किरदारों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

'बेपरवाह' प्रोडक्शन की जानकारी

इस फिल्म को यश राज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर ज़िंदा है' के बाद, यह आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर का साथ में पांचवांप्रोजेक्ट है। वर्क फ्रंट की बात करें तो, अहान पांडे ने मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ अनीत पड्डा थीं। रिलीज होने पर दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसी फिल्म के साथ अहान और अनीत के डेटिंग रूमर्स भी शुरू हो गए थे। हाल ही में अनीत ने अपना जन्मदिन भी अहान और उनके परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं शरवरी को हाल ही में YRF की स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर के साथ देखा गया था। और अब वह सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ेंः रजनीकांत स्टारर 'धर्मन' में हुई नयनतारा की एंट्री, मेकर्स ने जबरदस्त अंदाज में दी गुड न्यूज, बोले- 'Aura डबल हो गया'

Latest Bollywood News